सिंहस्थ प्रभारी बनने पर इंदौर कलेक्टर सिंह को माताजी की तस्वीर भेंट कर सम्मान किया

देवास। मां चामुंडा सेवा समिति द्वारा समिति संयोजक समाजसेवी रामेश्वर जलोदिया के नेतृत्व में इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह के सिंहस्थ प्रभारी बनने पर शाल,श्रीफल,मां की चुनरी, पगड़ी, मां तुलजा भवानी, मां चामुंडा की तस्वीर भेंट कर सम्मान किया गया। जलोदिया ने कहा कि आशीष सिंह देवास, इंदौर, भोपाल, उज्जैन कई शहरों में अपनी कार्य कुशलता से अवार्ड प्राप्त कर चुके हैं। देवास में रहते हुए मां चामुंडा टेकरी के सौंदर्यीकरण में भी अहम भूमिका निभाई है और देवास के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी। उनकी कार्य कुशलता को देखते हुए ही उन्हें मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव द्वारा सिंहस्थ प्रभारी बनाया गया है। जो उनकी कार्य कुशलता को दर्शाता है। इस अवसर पर समिति के समाजसेवी नरेंद्र मिश्रा, नारायण व्यास, रामेश्वर जलोदिया, उमेद सिंह राठौड़, इन्दरसिंह गोड़, ह्रदयेश गहलोत सहित समिति पदाधिकारी उपस्थित थे।