ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही

06 जुआरी गिरफ्तार ।
₹ 4,060/- नगद,52 ताश के पत्ते,11 दो पहिया वाहन जप्त जप्त ।
दरमियानी रात को थाना कोतवाली पुलिस को रात्रि गश्त के दौरान विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि लॉयन हॉटल गजया गियर्स के सामने खाली प्लॉट पर कुछ व्यक्ति हार-जीत का दांव लगाकर मांग-पत्ती (ताश) का जुआ खेल रहे हैं । सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया । पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद द्वारा मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर दबिश देकर आरोपियो को गिरफ्तार कर सख्त कार्यवाही हेतू निर्देशित किया गया । जिस पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक देवास सुमित अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी कोतवाली श्यामचन्द्र शर्मा के नेतृत्व में 03 विशेष पुलिस टीमों का गठन कर मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश दी गई,जहां कुछ व्यक्ति ताश की गड्डी पर रुपये का दांव लगाकर जुआ खेलते पाए गए । पुलिस को देखकर कुछ व्यक्ति मौके से भागने लगे जिन्हें घेराबंदी कर कुल 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियो के कब्जे से कुल ₹ 8,230/- नगद,52 ताश के पत्ते का मश्रुका जप्त कर आरोपियो के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 725/2025 धारा 13 जुआ अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध विवेचना में लिया जाकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।गिरफ्तार आरोपी
01.सोनू चौहान पिता सुरेश चौहान उम्र 34 साल नि 43 चामुंडा नगर देवास ।

02.विकास पिता कैलास चन्द्र माली उम्र 43 साल निवासी 59 विष्णु कालोनी बी एन पी देवास ।
03.सुनील जायसवाल पिता अर्जुन लाल जायसवाल उम्र 33 साल नि 31/2 गजानंद कालोनी देवास ।
04.राजदीप डाबी पिता रामभरोसे डाबी उम्र 24 साल नि 26 शक्ति नगर एरिना रोड देवास ।
05.रजत योगी पिता कमल योगी उम्र 22 साल नि 35 महात्मा गांधी कालोनी देवास ।
06.लखन परमार पिता बाबूलाल परमार उम्र 34 साल निवासी 3 विष्णु कालोनी बी एन पी रोड देवास ।
जप्त मश्रुका कुल नगदी राशि – ₹ 4,060/-
ताश के पत्ते – 52
11 दो पहिया वाहन
सराहनीय कार्य। उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी कोतवाली श्यामचन्द्र शर्मा,उनि सचिन सोनगरा,आर मदन,विष्णु,अभिषेक,मनीष की सराहनीय भूमिका रही ।




