देवास

ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस की बड़ी कार्यवाही



ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस की बड़ी कार्यवाही

06 जुआरी गिरफ्तार ।
₹ 1,370/- नगद,02 ताश की गड्डी जप्त

दरमियानी रात को थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस को रात्रि गश्त के दौरान विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि चूना खदान देवास पर कुछ व्यक्ति हार-जीत का दांव लगाकर मांग-पत्ती (ताश) का जुआ खेल रहे हैं । सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया । पुलिस अधीक्षक देवास  पुनीत गेहलोद द्वारा मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर दबिश देकर आरोपियो को गिरफ्तार कर सख्त कार्यवाही हेतू निर्देशित किया गया । जिस पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर)  जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक देवास  सुमित अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र के नेतृत्व में 04 विशेष पुलिस टीमों का गठन कर मुखबिर द्वारा बताए गए दोनो स्थान पर दबिश दी गई,जहां कुछ व्यक्ति ताश की गड्डी पर रुपये का दांव लगाकर जुआ खेलते पाए गए । पुलिस को देखकर कुछ व्यक्ति मौके से भागने लगे जिन्हें घेराबंदी कर कुल 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियो के कब्जे से कुल ₹ 1,370/- नगद,02 ताश की गड्डी का मश्रुका जप्त कर आरोपियो के विरूद्ध थाना औद्योगिक क्षेत्र में अपराध क्रमांक 948/2025,949/2025 धारा 13 जुआ अधिनियम के अपराध पंजीबद्ध विवेचना में लिया जाकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार आरोपी
01.जितेन्द्र पिता लक्ष्मीनारायण चंद्रावत उम्र 40 साल निवासी चूनाखदान देवास
02.शंकरलाल पिता मोहनलाल प्रजापति उम्र 50 साल निवासी चूनाखदान देवास
03.विजय पिता कांतीलाल बडोदिया उम्र 32 साल निवासी चूनाखदान देवास
04.राजेश पिता रामप्रसाद पटेल उम्र 44 साल निवासी चूनाखदान देवास
05.महेन्द्र पिता किशनलाल अखण्ड उम्र 44 साल निवासी चूनाखदान देवास
06.जसपाल पिता रघुनाथ अकोदिया उम्र 50 साल निवासी चूनाखदान देवास
जप्त मश्रुका
कुल नगदी राशि – ₹ 1,370/-
ताश की गड्डी – 02
सराहनीय कार्य उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी औद्योगकि क्षेत्र  शशिकांत चौरसिया,उनि सर्जन सिंह मीणा,गणेशराम बामनिया,आर राबी,अर्पित,अजय जाट की सराहनीय भूमिका रही ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button