देवास

न्यायपालिका की गरिमा पर हमले का पुख्ता विरोध जिला अभिभाषक संघ देवास

न्यायपालिका की गरिमा पर हमले का पुख्ता विरोध
– जिला अभिभाषक संघ देवास ने फेसबुक पोस्ट पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की माँग की
देवास। जिला अभिभाषक संघ देवास के अध्यक्ष अशोक वर्मा एवं समस्त कार्यकारिणी व अधिवक्ताओं ने एक स्वर में अदालत का दरवाज़ा खटखटाया है। जिला अभिभाषक संघ के बैनर तले न्यायालय  सौरभ जैन मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी महोदय देवास को एफ आई आर की कार्यवाही के लिए प्रस्तुत किया आवेदन संघ अध्यक्ष ने बताया कि शक्ति सिंह तोमर नामक व्यक्ति ने अपनी फेसबुक आईडी “शक्ति सिंह तोमर (एसएस) डॉग लवर” से 14 अगस्त 2025 को एक आपत्तिजनक पोस्ट डालकर माननीय सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्तियों — जस्टिस आर. महादेवन एवं जस्टिस जे.बी. पारदीवाला — सहित सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया तुषार मेहता की गरिमा को ठेस पहुँचाई है।
      अधिवक्ताओं ने कहा कि यह कृत्य न केवल न्यायपालिका की प्रतिष्ठा को चोट पहुँचाता है, बल्कि भारतीय न्याय संहिता की धाराएँ 353(2), 224, 152, 132, 296, 351 तथा आईटी एक्ट की धारा 66-ए व 67 के तहत अजमानतीय व आजीवन कारावास तक दण्डनीय अपराध की श्रेणी में आता है।


       अध्यक्ष अशोक वर्मा ने बताया कि इस मामले की शिकायत संबंधित थाने एवं पुलिस अधीक्षक महोदय देवास में की गई, लेकिन अब तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई। इसी कारण बीएनएसएस की धारा 175(3) के तहत मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) न्यायालय में आवेदन प्रस्तुत किया गया है। अधिवक्ता संघ ने न्यायालय से आग्रह किया है कि आरोपी के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज करने एवं अनुसंधान के बाद अभियोग पत्र पेश करने के निर्देश जारी किए जाएँ। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि “यह केवल न्यायपालिका पर हमला नहीं, बल्कि पूरे समाज के न्याय के भरोसे पर चोट है। इस अवसर पर संघ सचिव अतुल कुमार पंड्या, उपाध्यक्ष पंकज पंड्या, महिला उपाध्यक्ष गीता शर्मा, सहसचिव जितेंद्र सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष दीपेंद्र सिंह तोमर, पुस्तकालय सचिव श्वेत्तांक राज शुक्ला और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र बापट, रघुवीर यार्दी, राजेंद्र बापना, नोटरी एड. अनिल राज सिंह सिकरवार सहित करीबन 300 वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button