देवास

नारायण विद्या मंदिर देवास में कैरियर काउन्सिलिंग कैम्प का आयोजन किया गया


     देवास जिले के युवाओं को रोजगार मेलों के माध्‍यम से लगातार रोजगार उपलब्‍ध कराया जा रहा है। इसी को और नये आयाम देते हुए जिले के सभी शासकीय स्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ ही अपने कैरियर को किस तरह बनाये व भविष्य में उनके लिये क्या बेहतर होगा। इसके निर्णय के लिये कैरियर कॉउन्सिलग की जा रही है।
     जिला रोजगार कार्यालय देवास द्वारा नारायण विद्या मंदिर क्रमांक 1 में कैरियर कॉउन्सिलिंग स्वरोजगार मार्गदर्शन कैम्प का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों को कॉउन्सलर एवं विषय विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न कैरियर विकल्प के बारे में जानकारी दी।

साथ ही बताया गया कि आज का समय अवसरों से भरा हुआ है। आपको जरूरत है सही दिशा और मार्गदर्शन की। यदि आप अपनी रूचि अनुसार कैरियर चुनते है, तो सफलता निश्चित है। कैरियर कॉउन्सिलिंग में सरकारी नौकरी, सेना भर्ती, रेलवे भर्ती, कर्मचारी चयन आयोग भर्ती, आईटीआई, डिप्लोमा, निजी संस्थाओं में नोकरी के साथ ही विभिन्न भर्ती संबंधी जानकारी दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button