दीपों से जगमगाया कांग्रेस भवन, गूंजे मंगलकामनाओं के स्वर

दीपों की रोशनी संग कांग्रेस ने लिया खुशहाली का संकल्प.. इंदौर शहर कांग्रेस कार्यालय में विधिविधान से हुआ दीपावली पूजन
इंदौर शहर कांग्रेस कार्यालय में आज दीपावली पर्व के अवसर पर माँ लक्ष्मी का विधिविधान से पूजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री आदरणीय सज्जन सिंह वर्मा ने दीप प्रज्वलन कर माँ लक्ष्मी से प्रदेश और शहर की आर्थिक समृद्धि, सुख-शांति एवं जनकल्याण की कामना की।
नव नियुक्त शहर कांग्रेस अध्यक्ष एवं इंदौर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने पूजा-अर्चना कर प्रदेश में खुशहाली, एकता और विकास के मार्ग पर अग्रसर होने का संकल्प दोहराया।


इस अवसर पर पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा
दीपावली सिर्फ दीपों का त्योहार नहीं, बल्कि अंधकार पर प्रकाश और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है। माँ लक्ष्मी और माँ सरस्वती से हम सबके जीवन में ज्ञान, समृद्धि और सद्भाव का प्रकाश फैले, यही कामना करता हूँ। प्रदेश कांग्रेस सदैव जनता की खुशहाली और तरक्की के लिए समर्पित है।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा
दीपावली का यह पर्व हमें सिखाता है कि प्रेम, एकता और सामाजिक सद्भाव से ही समाज और राष्ट्र मजबूत होता है। कांग्रेस पार्टी हमेशा जनसेवा की भावना से कार्य करती रहेगी और इंदौर को स्वच्छ, सुंदर और समृद्ध शहर बनाने के लिए संकल्पित है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय जीतू पटवारी ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए संदेश प्रेषित किया
माँ लक्ष्मी सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए। यह दीपावली प्रदेश के हर घर में खुशियों की रौशनी लेकर आए। कांग्रेस पार्टी जनहित के संकल्प के साथ हर वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत है।
पूजन कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता राजेश चौकसे, पार्षद राजू भदौरिया, सुदामा चौधरी,राजा चौकसे,देवेंद्र सिंह यादव, शैलेश गर्ग, संजय बाकलीवाल,पूनम वर्मा,जौहर मानपुरवाला, सेवा दल अध्यक्ष राकेश सिलावट, इम्तियाज बेलीम, धर्मेंद्र गेंदर, शैलू सेन,कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के शहर अध्यक्ष दिनेश कुशवाह,अभिषेक करोसिया, शेख शाकिर कांग्रेस आई टी सेल के शहर अध्यक्ष किशोर डोंगरे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




