देवास

जिला चिकित्सालय देवास में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर जागरूकता शिविर आयोजित

जिला चिकित्सालय देवास में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर जागरूकता शिविर आयोजित
     देवास जिला चिकित्सालय देवास में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला चिकित्सालय के मनकक्ष प्रभारी मनोराग चिकित्सक डॉ.धर्मेंद्र प्रजापति ने आत्महत्या के क्या कारण होते हैं तथा इसे समय रहते कैसे बचा जा सकता है इस सम्बंध में जानकारी दी।
     मनकक्ष प्रभारी मनोराग चिकित्सक डॉ.धर्मेंद्र प्रजापति ने बताया कि विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर जागरूकता शिविर का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य सेवा कवरेज बढ़ाना, बहु क्षेत्रीय सहयोग और मानसिक स्वास्थ्य स्थितियों और आत्महत्या रोकथाम संबंधी जानकारी देना है। देश में आत्महत्या के केस दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं तथा इन्हें किस तरह से रोका जाए। इसके लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं। समय रहते हैं उन्हें कैसे बचाया जा सकता है तथा लक्षणों को कैसें पहचाना जा सकता हैं। शिविर में इस संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button