जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

को फरियादी फूलसिंह पिता हिंदू सिंह गुर्जर निवासी ग्राम भीलखेड़ी ने थाना पीपलरावां आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई कि आरोपी मेहरबान सिंह पिता थावर जी गुर्जर निवासी भीलखेड़ी ने फरियादी पर उसकी स्वयं की लाइसेंसी 12 बोर बंदूक से जानलेवा हमला किया । हमले में चलाई गई गोली फरियादी को न लगकर ग्राम भीलखेड़ी के ही निवासी विश्राम पिता देवी सिंह गुर्जर तथा हुकुम सिंह गुर्जर को लगी । घायलों को प्राथमिक उपचार उपरांत तत्काल देवास रेफर किया गया । फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना पीपलरावां में अपराध क्रमांक 304/25 धारा 109,118(1),296,351(3) BNS के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । दिनांक 08.09.2025 को आरोपी मेहरबान सिंह को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी 12 बोर बंदूक जप्त की जाकर प्रकरण में धारा 30 आयुध अधिनियम का भी इजाफा किया गया है । आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया ।
सराहनीय कार्य उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी पीपलरावां निरीक्षक सुबोध गौतम,उनि कपिल नरवले,राकेश चौहान,विजेंद्र सोलंकी,प्रआर सौदान चौहान,आर चेतन ठाकुर,महेंद्र जलोदिया की सराहनीय भूमिका रही ।




