देवास

गुर्जर गौड ब्राह्मण समाज के शिक्षक, शिक्षिकाओं को महर्षि सांदीपनि सम्मान से किया सम्मानित


देवास। गुर्जर गौड ब्राह्मण समाज की नगर सभा एवं महर्षि गौतम सेवा ट्रस्ट द्वारा शिक्षक दिवस के उपलक्ष पर राष्ट्रीय सम्मान से विभूषित शिक्षक एवं राष्ट्रीय कवि देवकृष्ण व्यास के मुख्य आतिथ्य एवं अ. भा. गुर्जर गौड ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एम एम मोदी की अध्यक्षता में समाज के 70 से अधिक शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को सम्मान पत्र एवं मोमेंटो भेंट करके सम्मान किया । समारोह में सर्वप्रथम नगर सभा अध्यक्ष संतोष दुबे, ट्रस्ट अध्यक्ष एम एम दुबे, महिला सभा अध्यक्ष अनुपमा पाठक, सांस्कृतिक मंत्री रवि व्यास, अमित पंडित एवं आदित्य व्यास ने राष्ट्र के गौरवशाली शिक्षक देवकृष्ण व्यास का शाल श्रीफल एवं सम्मान पत्र से सम्मान किया ।

अ भा महासभा के संगठन महामंत्री नवीन दुबे ने स्वागत भाषण से समाज की गतिविधि पर प्रकाश डाला। देवकृष्ण व्यास ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज के दौर हर शिक्षक को चाणक्य बनाना होगा शिक्षक अपने लिए नहीं राष्ट्र के लिए ही समर्पित रहा है। वरिष्ठ शिक्षक सुंदरलाल शर्मा ने शिक्षक की भूमिका पर मार्मिक उद्बोधन दिया। इस अवसर पर समाज के संतोष त्रिवेदी ,संतोष जोशी, गिरधर शर्मा, संजय द्विवेदी,राजेंद्र दुबे , संजय शर्मा , संजय अभिषेक उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में समाज जन  उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन चेतन उपाध्याय ने किया आभार डॉ संजय तिवारी ने माना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button