देवास
खाद्य पदार्थों के नमूनें लेकर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे

देवास जिले में त्यौहारों पर नागरिकों को मिलावट रहित एवं शुद्ध खाद्य पदार्थ प्राप्त हो इसलिए कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार जिले में खाद्य पदार्थों के नमूनें लेने की कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में देवास शहर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेन्द्र ठाकुर द्वारा फर्म चारभुजा ट्रेडर्स देवास से मलाई बर्फी , दूध कतली एवं खोपरा बुरा , फर्म रतन पोहेवाला साधना स्वीट्स देवास से पेढ़ा एवं मलाई बर्फी , फर्म आशीर्वाद मावा भण्डार जवाहर चौक देवास से मावा के नमूने लिये गये । सभी नमूनें जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल को भेजे गये हैं । त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए नमूना संग्रहण की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी ।




