देवास

किसान भाई खेत के कुछ हिस्से में प्राकृतिक खेती अवश्य करें विधायक  आशीष शर्मा


विकसित कृषि संकल्प अभियान अंतर्गत ग्राम किलोदा में कार्यक्रम आयोजित हुआ
     देवास 02 जून 2025/ जिले में विकसित कृषि संकल्प अभियान 12 जून 2025 तक चलाया जा रहा है। विकसित कृषि संकल्प अभियान अंतर्गत खातेगांव विधानसभा के ग्राम किलोदा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक खातेगांव  आशीष शर्मा ने अभियान के अंतर्गत प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देते हुए किसानों से आह्वान किया कि हमारे खेत की मिट्टी रासायनिक उर्वरकों का एवं कीटनाशकों का अंधाधुंध प्रयोग करने से लगातार जहरीली होती जा रही है। उन्होंने किसानों से अपील की है की किसान भाई अपनी खेती के कुछ हिस्से में प्राकृतिक खेती अवश्य करें, जिससे की मिट्टी में स्वास्थ सुधार हो सकेगा साथ ही पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा एवं किसान खेती में लगने वाली लागत भी कम हो सकेगी।
     इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉक्टर  के. एस. भार्गव ने किसानों से मिट्टी की जांच उपरांत मृदा स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर अनुशंसित उर्वरकों के प्रयोग की सलाह दी। उन्होंने खरीफ में बोई जाने वाली सोयाबीन मक्का आदि की विभिन्न उन्नतशील प्रजातियों के बारे में किसानों को विस्तार से बताया एवं सोयाबीन को कम पानी में एवं अधिक पानी में की स्थिति में किस तरीके से बचाया जा सके इस संबंध में जानकारी दी। कृषि विभाग के कृषि विस्तार अधिकारी द्वारा किसान कल्याण तथा कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में किसानों को विस्तार से जानकारी दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button