आपका शहर

मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना अंतर्गत टोंक खुर्द में आयोजित हुआ विवाह समारोह

मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना अंतर्गत टोंकखुर्द में आयोजित हुआ विवाह समारोह देवास जनपद पंचायत टोंकखुर्द द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना अंतर्गत मंडी प्रांगण टोंकखुर्द में विवाह समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 110 गरीबी रेखा के परिवार की पात्र कन्याओं का विवाह संपन्न कराया गया। जिसमें शासन से निर्धारित राशी रुपए 49000 प्रत्येक कन्या के बैंक खाते में डीबीडी के माध्यम से भेजी गई एवं समस्त वर की बारात टोंक खुर्द में फ्रीगंज चौराहे से मंडी प्रांगण तक डीजे ढोल आदि के साथ निकाली गई। जिसका जगह-जगह पर सभी निवासीयों समाज जनों तथा व्यापारी संगठन ने भव्य स्वागत किया। इस कार्यक्रम में समस्त समाजजन ग्रामीण जन प्रतिष्ठित लोग शामिल हुए कार्यक्रम संपन्न कराने हेतु 55 वेदी बनाई जाकर विधिवत विवाह संपन्न कराया गया तथा भोजन पानी आदि की व्यवस्था पूर्ण रूप से सुनिश्चित की गई आयोजन में सभी विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों ने उत्साह से भाग लेकर कार्यक्रम को सफल आयोजित किया। कार्यक्रम में विधायक सोनकच्छ डॉ राजेश सोनकर ने कार्यक्रम में शासन की योजनाओं का उद्देश्य बताकर सभी वर वधु को आगामी जीवन के लिए शुभ आशीष प्रदान कर उज्जवल भविष्य की कामना की एवं मंडप में जाकर वर वधु से चर्चा कर आशीर्वाद दिया । कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष लीलाअटरिया, जनपद पंचायत अध्यक्ष पोपसिंह ठाकुर, नगर पंचायत अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह पाटीदार, जनपद सदस्य गण, जितेंद्र मंडलोई, पार्षदगण नगर पंचायत, राजेश धाकड़ गोपाल कृष्ण व्यास आदि एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, उपसंचालक सामाजिक न्याय जिला देवास, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत टोंकखुर्द एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button