कंट्रोल रुम देवास मे तनावमुक्त जीवन हेतु हार्टफुलनेस ध्यान सत्र का किया गया आयोजन

संक्षिप्त विवरण पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जयवीर सिंह भदोरिया के मार्गदर्शन में आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला देवास में आयोजित अपराध समीक्षा बैठक के दौरान एक विशेष हार्टफुलनेस ध्यान सत्र आयोजित किया गया।


इस सत्र का संचालन हार्टफुलनेस प्रशिक्षक एवं स्टेनो जवाहर सिंह द्वारा किया गया, जिसमें उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तनावमुक्त रहने, मन को एकाग्र करने तथा कार्यक्षमता बढ़ाने हेतु रिलेक्सेशन एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि निरंतर तनावपूर्ण कार्य परिस्थितियों में मानसिक शांति बनाए रखना आवश्यक है, जिससे पुलिस बल अधिक प्रभावी ढंग से जनता की सेवा कर सके।सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इस ध्यान सत्र को अत्यंत उपयोगी एवं सकारात्मक अनुभव बताया।




