देवास

ऑपरेशन हवालात”के तहत देवास पुलिस की प्रभावी कार्यवाही



थाना नेमावर पुलिस के द्वारा मारपीट के मामले में 06 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी आरोपी सीताराम उर्फ कल्लू पिता अमरसिंह उर्फ भूरा कोरकू उम्र 25 साल निवासी सवासडा को पुनासा जिला खण्डवा से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष किया पेश ।
                जिला पुलिस अधीक्षक  पुनीत गेहलोद के द्वारा 01 नवम्‍बर 2024 से सम्‍पूर्ण जिलें मे “ऑपरेशन हवालात” की शुरूआत  की गई है । जिसके अंतर्गत लंबे समय से फरार इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी पर जोर दिया जा रहा है। साथ ही गंभीर अपराधों मे फरार आरोपियों की त्‍वरित गिरफ्तारी को भी सुनिश्चित किया जा रहा है।
              इसी अनुक्रम में थाना नेमावर के द्वारा संबंधी प्रकरण में अपराध क्रं. 16/2019 धारा 294,336,506 भादवि के उक्‍त प्रकरण का आरोपी सीताराम उर्फ कल्लू पिता अमरसिंह उर्फ भूरा कोरकू उम्र 25 साल निवासी सवासडा विगत 06 वर्षों से लगातार पुलिस गिरफ्त से दूर चल रहे थे । अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती सौम्या जैन के मार्गदर्शन मे अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कन्नौद  आदित्य तिवारी के निर्देशन मे थाना प्रभारी नेमावर  मनोज सिंह के नेतृत्व में “ऑपरेशन हवालात” के तहत विशेष टीम गठित की थी। जो कि मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्‍यों के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयत्नशील थी ।
             दिनांक 13.06.2025 को पुलिस को पुख्‍ता सूचना मिली फरार स्थाई वारंटी आरोपी को जिला खण्डवा में देखा गया है । जिस पर तत्‍काल पुलिस अधीक्षक ने आरोपी की धरपकड़ हेतु टीम को रवाना किया । उक्‍त टीम ने सफलतापूर्वक आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्‍यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
उल्लेखनीय है कि देवास पुलिस द्वारा “ऑपरेशन हवालात” के तहत 1 नवम्‍बर 2024 से आज दिनांक तक 439 फरार/स्थाई/गिरफ्तारी वारंटी को गिरफ्तार किया जा चुका है जिन पर कुल 1,18,500/-रुपए का ईनाम उद्घोषित था ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button