देवास

सनातन विचार मंच की वार्षिक साधारण सभा संपन्न, नए पदाधिकारियों का हुआ चुनाव



देवास । सनातन विचार मंच की वार्षिक साधारण सभा सफलता पूर्वक देवास स्थित सरस्वती ज्ञान पिट विद्यालय में संपन्न हुई। इस अवसर पर संस्थापक  रवीन्द्र भारद्वाज के मार्गदर्शन में संस्था की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

संस्था की सेवा यात्रा और योगदान

सनातन विचार मंच, जिसकी स्थापना 1992 में हुई थी, लगातार विभिन्न सेवा प्रकल्पों के माध्यम से समाजहित में कार्य कर रहा है। वर्तमान में संस्था द्वारा घाट नीचे पिपरी, पोटला, कंडा, कंडा राजस्व और बोड़पड़ाव में एकल विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा को बढ़ावा मिल रहा है।
इसके अलावा, पिपरी में नर्मदा परिक्रमा करने वालों के लिए वर्षभर अन्न क्षेत्र का संचालन किया जाता है, जिससे हजारों श्रद्धालु लाभान्वित होते हैं।

संस्था की आगामी योजना देवास के पिपरी क्षेत्र में एक अत्याधुनिक नैचुरोपैथी सेंटर स्थापित करने की है, जिसे इस वर्ष CSR फंडिंग के माध्यम से विकसित किया जाएगा। यह सेंटर प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण योगदान देगा।

नए पदाधिकारियों का हुआ चुनाव

संस्था के चुनाव अधिकारी  ओमप्रकाश पाराशर की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें निम्नलिखित पदाधिकारियों का चयन किया गया
अध्यक्ष: महेंद्र कुमार नागर
उपाध्यक्ष:  नवीन नहार
महासचिव:  एहते श्याम
कोषाध्यक्ष: अलकेश दवंडे
सह-सचिव: डॉ. योगेश वालिम्बे
संचालक मंडल दीपक जोशी (पूर्व मंत्री), डॉ. के.के. धूथ, कमल बर्डिया,  जितेंद्र वर्मा,  जितेंद्र राठौर,  प्रेमनाथ तिवारी
विशेष आमंत्रित सदस्य:  माखनलाल पटेल
पिपरी आश्रम के प्रबंधक: मुंबई के कमलेश महाराज की नियुक्ति
मीडिया प्रभारी:  समरजीत सिंह जाधव

विशिष्ट जनों की उपस्थिति

इस महत्वपूर्ण अवसर पर अमरजीत सिंह खनूजा, इन्द्र पाल सिंह मलिक, माखनलाल पटेल, सुरेंद्र मिश्रा, पवन जैन, गजेंद्र वर्मा, देवेंद्र राठौर, सतीश अग्रवाल, सागर जाटव, कमलेश भारद्वाज, राजू मैडम और माया जैन सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
संस्था ने समाज सेवा के प्रति अपने संकल्प को दोहराया और भविष्य में अधिक से अधिक लोगों तक सहायता पहुंचाने के लिए प्रतिबद्धता जताई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button