अपना श्हरप्रदेश

ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना बैंक नोट प्रेस पुलिस की शराब तस्कर के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना बैंक नोट प्रेस पुलिस की शराब तस्कर के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही
25 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब कीमत लगभग ₹ 2,00,000/- जप्त ।
संक्षिप्त विवरणः- पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद द्वारा जिले में संचालित “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध मादक पदार्थ एवं शराब माफियाओं के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है ।
दिनांक 03.09.2026 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अनावेदक विजय सोलंकी निवासी ग्राम खटांबा ने उसके घर मे अवैध रूप से अंग्रेजी शराब की कुछ पेटिया बेचने के उद्देश्य से रखी है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) गजेन्द्र सिंह वर्धमान के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक (एल-आर)  अभिषेक गौतम के निर्देशन में थाना प्रभारी बैंक नोट प्रेस निरीक्षक  प्रीति कटारे के नेतृत्व में विेशेष पुलिस टीम का गठन किया गया । विशेष पुलिस ने तत्काल मुखबिर द्वारा बताये विजय सोलंकी पिता रायसिंह उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम खटांबा जिला देवास के घर पर घेराबंदी की । घर की तलाशी लेने पर 25 पेटी अवैध अग्रेजी शराब कीमत करीब ₹ 2,00,000/-रू की जप्त की गई। आरोपी विजय के विरूद्ध थाना बैंक नोट प्रेस पर अपराध 612/2026 धारा 34(2) Ex. Act का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है ।
जप्त मश्रुका
25 पेटी अवैध अग्रेजी शराब कीमत करीब ₹ 2,00,000/- जप्त।
सराहनीय भूमिका :उक्त सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी बैंक नोट प्रेस निरीक्षक प्रीति कटारे , उनि शुभम व्यास , उनि गोपाल चोधरी , उनि आर के शर्मा , प्रआर अभिषेक , प्रआर हिमांशु सिंह , मआर मोनिका ,आर दीपेंद्र,आर उमेश,आर शीराज की प्रशंसनीय भूमिका रही ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button