अपना श्हरप्रदेश

देवास सिविल लाईन पुलिस की अवैध शराब पर प्रभावी कार्यवाही

देवास सिविल लाईन पुलिस की अवैध शराब पर प्रभावी कार्यवाही
63 लीटर देशी शराब,एक बलेनो कार,03 मोबाईल फोन एवं नगदी ₹ 3,000/- सहित कुल लगभग ₹ 8,46,000/-  का मश्रुका जप्त ।
03 आरोपी गिरफ्तार।
संक्षिप्त विवरण पुलिस अधीक्षक देवास  पुनीत गेहलोद के निर्देशन में जिले में संचालित “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध मादक पदार्थ एवं शराब माफियाओं के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर)  गजेन्द्र सिंह वर्धमान के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक देवास  सुमित अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी सिविल लाईन  विजय सिंह लोधी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 01.09.2026 की रात्रि समय करीबन 02:03 बजे के मध्‍य मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रुपाखेडी ब्रिज सर्विस रोड नायरा पेट्रोल पंप के पास बलेनो कार क्रमांक MP09BK2419 द्वारा 03 व्‍यक्ति अवैध रूप से शराब का विक्रय करने जा रहे है। विश्वसनीय मुखबिर सूचना पर से थाना सिविल लाईन पुलिस टीम ने तत्काल कार्यवाही करते हुए रुपाखेडी ब्रिज सर्विस रोड नायरा पेट्रोल पंप के आसपास घेराबंदी कर आरोपी 1.अरूण पिता दिनेश सीसौदिया उम्र 21 साल निवासी न्यु राम नगर गली नं 02 टिगरिया बादशाह थाना बाणगंगा इंदौर 02.शाहरुख पिता सलीम नागोरी उम्र 28 साल निवासी 53 नुरी नगर आजाद नगर थाना आजाद नगर इंदौर 03.नईम पिता अब्दुल करीम मंसुरी उम्र 20 साल निवासी 731 गोल चौराहा आजाद नगर इंदौर को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया । जिनके पास से 4 प्लास्टिक की बोरी मे रखे 350 नग देशी प्लेन शराब के क्वाटर,कुल 63 लीटर अवैध देशी शराब होना पाया गया ।  बाद आरोपियो के कब्जे से अवैध शराब,एक सफेद रंग कि बलेनो कार क्रमांक MP09BK2419,03 मोबाईल फोन एवं नगदी 3000/- कुल मश्रुका 846000/- जप्त कर आरोपियो को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध थाना सिविल लाईन पर अपराध क्रमांक 485/2026 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का पंजीबध्द किया गया। आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया ।
गिरफ्तार आरोपी
01.अरूण पिता दिनेश सीसौदिया उम्र 21 साल निवासी न्यु राम नगर गली नं 02 टिगरिया बादशाह थाना बाणगंगा इंदौर ।
02.शाहरुख पिता सलीम नागोरी उम्र 28 साल निवासी 53 नुरी नगर आजाद नगर थाना आजाद नगर इंदौर ।
03.नईम पिता अब्दुल करीम मंसुरी उम्र 20 साल निवासी 731 गोल चौराहा आजाद नगर इंदौर ।
जप्त मश्रुका
63 लीटर अवैध देशी शराब
एक बलेना कार
03 मोबाईल फोन
नगदी ₹ 3,000/-
कुल ₹ 8,46,000/- का मश्रुका जप्त
सराहनीय भूमिका उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी सिविल लाईन निरीक्षक विजय सिंह लोधी, सउनि राकेश तिवारी, आर मातादीन धाकड, भरत मिलन यादव, राहुल परमार, आदित्‍य तिवारी, आकाश सिंह कुशवाह, राकेश चौहान एवं थाना बरोठा से सउनि ईश्‍वर मण्‍डलोई की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button