
अवैध मदिरा संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग देवास की प्रभावी कार्यवाही
कलेक्टर महोदय देवास ऋतुराज सिंह के निर्देशन तथा जिला आबकारी अधिकारी बसंती भूरिया के मार्गदर्शन व सहायक जिला आबकारी अधिकारी दिलीप कनासे के नेतृत्व में आबकारी विभाग देवास द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में आबकारी की सयुंक्त टीम द्वारा वृत्त देवास (ब) के ग्राम बरोठा सासी मोहल्ला, ग्राम भीलाखेड़ा एवं देवास शहर में भोलेनाथ मंदिर के पास बालगढ़ रोड ,बिहारी गंज,बस स्टैण्ड,कंजर मोहल्ला आदि स्थानों पर कार्यवाही कर लगभग 2700 किलोग्राम महुआ लाहन, 55 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, 10 पाव विदेशी मदिरा तथा 85 पाव देशी प्लेन मदिरा जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) के अंतर्गत 10 प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए l
जप्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य 289010 रुपए है
आज की कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक , प्रेम यादव,राजश्री खन्ना गहलोत,दीपक धुरिया एवं अरविंद सिंह सोलंकी* तथा आबकारी मुख्य आरक्षक बालकृष्ण जायसवाल, सुरेंद्र वर्सी,गोविंद एवं आबकारी आरक्षक ,सनत ओझा,आशीष गुप्ता,निहाल खत्री,निकिता परमार,सविता धाकड़ एवं नगर सैनिक अनिल चौहान सम्मिलित रहे।
इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।




