टीएसीसी लिमिटेड द्वारा किलकारी अभियान के अंतर्गत सिविल अस्पताल सोनकच्छ एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अरन्या को चिकित्सीय उपकरणों एवं सामग्रियों का सहयोग

देवास। मध्यप्रदेश शासन की किलकारी अभियान पहल के अंतर्गत टीएसीसी लिमिटेड द्वारा पोषण पुनर्वास केंद्र, सिविल अस्पताल, सोनकच्छ एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अरन्या को विभिन्न चिकित्सीय उपकरणों एवं सामग्रियों का सहयोग प्रदान विधायक डॉ. राजेश सोनकर की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर टीएसीसी लिमिटेड के वरिष्ठ पदाधिकारी रमेश खेतान ने कहा कि, हमारी कंपनी जनकल्याण के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाती है और सामाजिक उत्तरदायित्वों में सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहती है। कंपनी द्वारा भारत सरकार के टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जुलाई 2025 से 1000 मरीजों को अगले छह माह तक प्रतिमाह नि शुल्क नि-क्षय पोषण आहार किट प्रदान की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही में सिरसोदा में आयोजित महिला स्वास्थ्य शिविर का लाभ अनेक स्थानीय महिलाओं को मिला


विधायक डॉ. राजेश सोनकर ने टीएसीसी लिमिटेड की इस पहल की प्रशंसा की और स्वास्थ्य क्षेत्र में कंपनी के अनूठे एवं महत्वपूर्ण योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कंपनी का उदाहरण देते हुए समाज के अन्य लोगों को भी इस पहल में आगे आकर सहयोग करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी देवास डॉ. सरोजिनी बेक, बीएमओ सोनकच्छ डॉ. राकेश कुमार एवं बीडीओ दीपक चौहान की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के समापन पर खेतान ने कहा कि, टीएसीसी लिमिटेड केवल उद्योग संचालन तक सीमित नहीं है, बल्कि हम समाज के समग्र विकास में सक्रिय सहभागी बनने का प्रयास करते हैं। हमारी प्राथमिकता समुदाय की भलाई, स्वास्थ्य एवं शिक्षा जैसी सामाजिक पहलों को बढ़ावा देना है। भविष्य में भी हम समय-समय पर ऐसे ही सामाजिक विकास के कार्यक्रम आयोजित करते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके।




