खो खो वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में नारायण क्रीड़ा मण्डल देवास के खिलाडी के सचिन भर्गो का चयन

भारतीय टीम में मध्यप्रदेश से एक मात्र खिलाडी
देवास। नारायण क्रीड़ा मण्डल देवास के खिलाडी सचिन भर्गो का चयन 13 जनवरी से 17 जनवरी तक दिल्ली में आयोजित होने वाले खो खो वर्ल्ड कप हेतु भारतीय टीम में चयन हुआ। सचिन पुरे मध्यप्रदेश से चयनित होने वाले एकमात्र खिलाडी हैं। देवास वासियो हेतु बड़े ही गौरव का विषय हैं कि दिल्ली में आयोजित हो रहे राष्ट्रीय शिविर में प्रदर्शन के आधार पर सचिन का चयन किया गया है। इस शिविर में पूरे देश के करीब 60 खिलाड़ी भागीदारी कर रहे थे। सचिन के कोच प्रवीण सांगते ने बताया सचिन ने 9 साल की उम्र में देवास में पढ़ाई करते हुए खो-खो का अभ्यास शुरू कर दिया था, उसे खेलते हुए करीब 16 साल हो गए हैं। सचिन वर्तमान में सेंधवा के कालेज से एमपीएड की पढ़ाई कर रहा है। सचिन के पिता भेरूसिंह भार्गो किसान हैं, माता ताराबाई गृहिणी होने के साथ ही खेतीबाड़ी में भी सहयोग करती है। सचिन का बड़ा भाई दिलीप भार्गों भी खो-खो खिलाड़ी है। इससे पहले वर्ष 2023 में सचिन का चयन एशियन चौंपियनशिप के लिए भी राष्ट्रीय टीम में हुआ था। यह स्पर्धा असम के गुवाहाटी में खेली गई थी। 13 जनवरी से दिल्ली में शुरू हो रहे वर्ल्ड कप में 24 देशों की टीमें भागीदारी करेंगी। सचिन के चयन पर सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी,विधायक गायत्री राजे पवार, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, पूर्व प्राधिकरण अध्यक्ष रायसिंह सेंधव,राजेश यादव,मध्य प्रदेश डॉज बॉल संघ अध्यक्ष जयसिंह ठाकुर,विश्वामित्र अवार्डी सुदेश सांगते,खेल गुरु राधेश्याम सोलंकी, श्रीकांत उपाध्याय, प्राचार्य सविम महेन्द्र सिंह सिसोदिया, जिला खो खो संघ सचिव प्रवीण सांगते, हेमेंद्र निगम, जिला खेल अधिकारी अभिमन्यु यादव समिक देसाई,सुमित सांगते, महेन्द्र ठाकुर,आदि द्वारा शुभकामनायें दी। उक्त जानकारी अंतरराष्ट्रीय खिलाडी कपिल व्यास ने दी।