मानव श्रृंखला बनाकर विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्ति का संकल्पनशे से दूरी है ज़रूरी

मानव श्रृंखला बनाकर विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान के तहत थाना नाहर दरवाजा पुलिस की प्रेरक पहल
के.पी. कॉलेज में विद्यार्थियों को नशामुक्त जीवन जीने की शपथ दिलाई गई।

मानव श्रृंखला बनाकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया एवं नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।
मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार एवं पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के मार्गदर्शन में दिनांक 15 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक प्रदेशभर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में देवास जिले में पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देशन में जिलेभर में नशामुक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में थाना नाहर दरवाजा पुलिस द्वारा के.पी कॉलेज में नशा मुक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला बनाकर समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया तथा सभी उपस्थित विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने एवं दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। साथ ही नशे के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
देवास पुलिस आम जनता, युवाओं सामाजिक संगठनों और औद्योगिक संस्थानों से अपील करती है:
नशा मुक्ति” को केवल व्यक्तिगत नहीं, सामाजिक जिम्मेदारी समझें।
अपने कार्यस्थल, परिवार और समाज को सुरक्षित एवं स्वस्थ रखें।
पुलिस के साथ मिलकर एक सकारात्मक, प्रेरक एवं संस्कारित देवास के निर्माण में सहभागी बनें।




