देवास

देवास शातिर वाहन चोर को पीपलरावां पुलिस ने किया गिरफ्तार01आरोपी गिरफ्तार

शातिर वाहन चोर को पीपलरावां पुलिस ने किया गिरफ्तार
01आरोपी गिरफ्तार
चोरी गई मोटर साईकिल जप्त ।
संक्षिप्त विवरण पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद द्वारा जिले में चोरी,नकबजनी की वारदातो पर अंकुश लगाने एवं उक्त घटनाओं में संलिप्त आरोपियो को गिरफ्तार कर सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्दिशित किया गया है । इसी क्रम में दिनांक 09.06.2026 को फरियादी ने चौकी चौबाराधीरा पर आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई कि ग्राम खिन्द्राखेडी के खेत में रखी मोटरसाईकिल वाहन क्रमांक MP41 ZL 9470 को कोई अज्ञात व्यक्ति चुराकर ले गया है । रिपोर्ट पर से थाना पीपलरावां पर अपराध क्रमांक 1237/2026 धारा 303 (2) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरनारायण बाथम के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी सोनकच्छ देवास संजय सिंह बैस के निर्देशन में थाना प्रभारी पीपलरावा निरीक्षक सुबोध कुमार गौतम के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया । पुलिस टीम के द्वारा तकनीकी साक्ष्य,भौतिक साक्ष्य एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय कर विश्वसनीय मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी दिलीप सिंह पिता मानसिंह मीणा उम्र 26 साल निवासी ग्राम मुंदीख्डी थाना पीपलरावा को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से चोरी गई मोटरसाईकिल डीलक्स वाहन क्रमांक MP41 ZL 9470 को जप्त कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार आरोपी दिलीप सिंह पिता मानसिंह मीणा उम्र 26 साल निवासी ग्राम मुंदीख्डी थाना पीपलरावा
जप्त मश्रुका चोरी गई मोटरसाईकिल डीलक्स वाहन क्रमांक MP41 ZL 9470 जप्त
सराहनीय कार्यः उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी पीपलरावा निरीक्षक सुबोध कुमार गौतम,उनि अरुण पिपल्दे चौकी प्रभारी चौबारा धीरा,प्रधान आरक्षक सौदान सिंह,आरक्षक राजकुमार पटेल,योगेश पटेल,बलराम वास्केल सराहनीय योगदान रहा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button