थाना सोनकच्छ एवं थाना पीपलरावा के समस्त टैबलेट धारक विवेचकों को दिया गया प्रशिक्षण।

देवास पुलिस द्वारा ई-विवेचना एवं ई-साक्ष्य ऐप का प्रशिक्षण आयोजित कर विवेचकों को डिजिटल अनुसंधान प्रणाली से किया गया प्रशिक्षित
थाना सोनकच्छ एवं थाना पीपलरावा के समस्त टैबलेट धारक विवेचकों को दिया गया प्रशिक्षण।
ई विवेचना एवं ई-साक्ष्य ऐप के माध्यम से अनुसंधान प्रक्रिया को अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने पर दिया गया जोर।
डिजिटल साक्ष्य संकलन, दस्तावेजीकरण एवं प्रकरणों के त्वरित निराकरण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
संक्षिप्त विवरण पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद के निर्देशन में पुलिस कार्यप्रणाली के आधुनिकीकरण एवं अनुसंधान की गुणवत्ता में सुधार लाने के उद्देश्य से थाना सोनकच्छ एवं थाना पीपलरावा में समस्त टैबलेट धारक विवेचकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान सीसीटीएनएस प्रभारी सउनि (क) महेन्द्र रावले एवं प्रधान आरक्षक अभिषेक भैरवे द्वारा विवेचकों को ई-विवेचना ऐप एवं ई-साक्ष्य ऐप के उपयोग संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण में प्रकरण पंजीयन के उपरांत डिजिटल माध्यम से अनुसंधान कार्यवाही, केस डायरी संधारण, घटनास्थल संबंधी जानकारी का संकलन, दस्तावेजों का अपलोडेशन तथा साक्ष्यों के डिजिटल प्रबंधन की प्रक्रिया को व्यवहारिक रूप से समझाया गया।
ई-विवेचना ऐप के माध्यम से अनुसंधान कार्य को तकनीकी रूप से अधिक व्यवस्थित, समयबद्ध एवं पारदर्शी बनाने तथा ई-साक्ष्य ऐप के माध्यम से घटनास्थल एवं प्रकरणों से संबंधित डिजिटल साक्ष्यों के सुरक्षित संकलन, संरक्षण एवं प्रबंधन की जानकारी दी गई। साथ ही विवेचकों को नवीन तकनीकी सुविधाओं का अधिकतम उपयोग कर गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान सुनिश्चित करने हेतु प्रेरित किया गया।
देवास पुलिस द्वारा पुलिसिंग में आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग को बढ़ावा देने एवं अनुसंधान प्रक्रिया को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं परिणाममूलक बनाने के लिए निरंतर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।




