विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला जेल देवास में हुआ वृक्षारोपणदेवास।

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला जेल देवास में हुआ वृक्षारोपणदेवास। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला जेल देवास परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक मनोज चौधरी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया।इस अवसर पर विधायक मनोज चौधरी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। वृक्षारोपण से पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण का निर्माण किया जा सकता है।जेल अधीक्षक विद्याभूषण प्रसाद ने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक सार्थक प्रयास है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए, जिससे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रभावी योगदान दिया जा सके।कार्यक्रम में उप जेल अधीक्षक अनिल दुबे, पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष अनिल राज सिंह सिकरवार, जिला विधिक सहायता अधिकारी सुभाष चौधरी, डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल त्रिलोक पाटीदार, डॉ. कमल प्रजापति, फार्मासिस्ट वैशाली भारद्वाज, शिक्षक शोभाल सिंह ठाकुर, पत्रकार नागेंद्र सिंह राजपूत सहित जेल अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तथा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया गया। उपस्थितजनों ने पौधों के संरक्षण और उनकी नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया।




