देवास

देवास पुलिस का “360 डिग्री-रोड सेफ्टी” अभियानअब जिले के हर ब्लैक स्पॉट

देवास पुलिस का “360 डिग्री-रोड सेफ्टी” अभियानअब जिले के हर ब्लैक स्पॉट पर देवास पुलिस बना रही “पथ प्रहरीब्लैक स्पॉट के आसपास रहने वाले नागरिकों , दुकान संचालकों को दिया जा रहा दुर्घटना में घायल लोगों की जान बचाने का प्रशिक्षणमाननीय मुख्यमंत्री महोदय मोहन यादव की मंशानुरूप एडीजी उज्जैन जोन राकेश गुप्ता एवं डीआईजी उज्जैन रेंज नवनीत भसीन के निर्देशन में जिले भर में प्रारम्भ हुआ अभियानपथ प्रहरियों को मौके पर पहुँच कर दिया जा रहा सीपीआर प्रशिक्षण , घायल की बॉडी हैंडलिंग का प्रशिक्षण , फर्स्ट ऐड किट का किया जा रहा वितरण , इमर्जेंसी सुविधाओं जैसे एम्बुलेंस – निकटस्थ हॉस्पिटल थाना के नंबर किए जा रहे वितरितआज दिनांक 4 जून को डीआईजी उज्जैन रेंज नवनीत भसीन देवास शहर के थाना औद्योगिक क्षेत्र स्थित बैक स्पॉट पर स्वयं पहुचे और पथ प्रहरियों को दिए जा रहे प्रशिक्षण का अवलोकन किया ।एसपी देवास पुनीत गेहलोद ने बताया कि रोड एक्सीडेंट डेथ का एक प्रमुख कारण घायलों का समय पर हॉस्पिटल नहीं पहुँच पाना और नागरिकों में घायलों की त्वरित मदद में क़ानूनी अड़चनों की झिझक होता है ।इसे दूर करने के लिए देवास जिले के प्रत्येक ब्लैक स्पॉट पर कार्यक्रम आयोजित कर आसपास के लोगो को प्रशिक्षण दिया जा रहा है एवं उन्हें “पथ प्रहरी” का दर्जा दिया जा रहा है ।उक्त “पथ प्रहरी” सीपीआर देने में , फर्स्ट ऐड किट का प्रयोग कर घायलों का प्रारंभिक उपचार करने में , एक्सीडेंट होते ही एम्बुलेंस – पुलिस – हॉस्पिटल पर संपर्क करने हेतु प्रशिक्षित किए जा रहे हैं ।साथ ही इन्हें “राह वीर योजना” जो कि घायल व्यक्ति को हॉस्पिटल में एडमिट कर जान बचाने वाले को 25000 नकद पुरस्कार का प्रावधान करती है और समस्त कानूनी बाध्यताओं से मुक्त रखती है , और प्रधानमंत्री राहत योजना जो सभी घायलों का 1.5 लाख तक निशुल्क उपचार सुनिश्चित करती है , उक्त दोनों योजनाओं की भी दी जा रही है जानकारी ।जिले भर के सभी ब्लैक स्पॉट के आसपास रहने वाले नागरिकों , दुकान संचालकों को प्रशिक्षित कर पथ प्रहरियों का दर्जा दिया जाकर ऐसे सैकड़ों पथ प्रहरियों को ह्वाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से एक मंच पर जोड़ा जा रहा है ताकि ब्लैक स्पॉट पर होने वाली प्रत्येक घटना ह्वाट्सऐप के माध्यम से चंद सेकंड में सभी को साझा की जा सके ।आने वाले दिनों में उक्त प्रशिक्षित पथ निश्चित तौर पर दुर्घटना में त्वरित मदद कर घायलों को इलाज सुनिश्चित करवायेंगे जिसके चलते एक्सीडेंट डेथ में कमी आएगी ।उल्लेखनीय है कि देवास पुलिस द्वारा जारी “360 डिग्री रोड सेफ्टी मॉडल” लगातार सकारात्मक परिणाम दे रहा है , देवास पुलिस हर घटना को एक केस स्टडी” के रूप में ले रही है , हर घटना को “एक सबक और एक संकल्प” के रूप में लिया जा रहा है जिसके चलते वर्ष 2026 में दुर्घटनाओं में 18% एवं मृत्यु में 25% की उल्लेखनीय कमी दर्ज हुई है ।प्रशिक्षित पथ प्रहरियों का यह नेटवर्क देवास पुलिस के इस अभियान को और अधिक सशक्त बनाएगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button