देवास

भजन संध्या कार्यक्रम के दृष्टिगत ग्राम भाटखेड़ी में जन चौपाल आयोजित

भजन संध्या कार्यक्रम के दृष्टिगत ग्राम भाटखेड़ी में जन चौपाल आयोजित, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नागरिकों से किया संवादपुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद के निर्देशन में जिले में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने तथा पुलिस-जन संवाद को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से थाना बरोठा अंतर्गत ग्राम भाटखेड़ी में जन चौपाल का आयोजन किया गया। आगामी भजन संध्या कार्यक्रम के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को दृष्टिगत रखते हुए आयोजित इस जन चौपाल में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यक्रम आयोजकों से चर्चा कर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण तथा आपातकालीन परिस्थितियों में अपनाई जाने वाली सावधानियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।थाना प्रभारी बरोठा सविता सिंह द्वारा उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के दौरान शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने, अफवाहों से दूर रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। साथ ही कार्यक्रम आयोजकों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने एवं पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।जन चौपाल के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं एवं सुझाव भी सुने गए तथा उनके निराकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया गया। ग्रामीणों ने पुलिस द्वारा आयोजित इस जनसंवाद कार्यक्रम की सराहना करते हुए सुरक्षा व्यवस्था में पूर्ण सहयोग प्रदान करने का भरोसा दिलाया।देवास पुलिस नागरिकों की सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button