थाना सिविल लाईन पुलिस ने अवैध देशी पिस्टल, मैगजीन एवं जिंदा कारतूस के साथ शातिर बदमाश गिरफ्तार
थाना सिविल लाईन पुलिस ने अवैध देशी पिस्टल, मैगजीन एवं जिंदा कारतूस के साथ शातिर बदमाश गिरफ्तार
बिना नंबर की जुपीटर स्कूटी से अवैध फायर आर्म्स लेकर घूम रहे आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा।
आरोपी के कब्जे से 01 अवैध देशी पिस्टल, 03 जिंदा कारतूस एवं बिना नंबर की जुपीटर स्कूटी जप्त।
संक्षिप्त विवरणः देवास शहर में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध हथियारों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार सख्त निर्देश दिए जा रहे हैं। उक्त निर्देशों के पालन में पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जयवीर सिंह भदौरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल के मार्गदर्शन में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा अवैध फायर आर्म्स के साथ एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
क्षेत्र में अवैधानिक गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु थाना प्रभारी निरीक्षक अमित सोलंकी द्वारा विशेष टीम गठित कर लगातार क्षेत्र में भ्रमण एवं आसूचना संकलन किया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक संदिग्ध व्यक्ति कमला नगर कॉलोनी बायपास रोड पर बिना नंबर की सफेद रंग की जुपीटर स्कूटी से घूम रहा है, जिसके पास अवैध हथियार है।सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम द्वारा तत्काल कमला नगर कॉलोनी बायपास रोड पर घेराबंदी की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति को बिना नंबर की सफेद रंग की जुपीटर स्कूटी सहित पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रईस शाह पिता बाबू शाह उम्र 42 वर्ष निवासी 111, विक्रम नगर इटावा, जिला देवास बताया।आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 01 अवैध देशी पिस्टल एवं 03 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। साथ ही आरोपी द्वारा उपयोग की जा रही बिना नंबर की जुपीटर स्कूटी को भी विधिवत जप्त किया गया।आरोपी के विरुद्ध थाना सिविल लाईन देवास में अपराध क्रमांक 276/2026 धारा 25, 27 आयुध अधिनियम 1959 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी से अवैध हथियारों के स्त्रोत एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है तथा माननीय न्यायालय से पुलिस रिमांड प्राप्त कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
गिरफ्तार आरोपी रईस शाह पिता बाबू शाह उम्र 42 साल निवासी 111, विक्रम नगर इटावा जिला देवास
जप्त मश्रुका 01 अवैध देशी पिस्टल व 3 जिन्दा कारतूस जप्त एवं जुपीटर गाडी जप्त
सराहनीय कार्य उक्त सराहनीय कार्य में निरीक्षक अमित सोलंकी थाना प्रभारी सिविल लाईन देवास,सउनि राकेश तिवारी,आर मातादीन,अंतर सिंह परमार,भरत मिलन यादव,जितेंद्र सिसौदिया की सराहनीय भूमिका रही।




