मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड टोंक खुर्द के ग्राम खेड़ी राजपुरा में आयोजित
देवास मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड टोंक खुर्द की नवांकुर संस्था एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति खेड़ी राजपुरा द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आज गंगा दशहरा के पावन अवसर पर भगवान शिव मंदिर में जल अभिषेक, आरती एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जल संरक्षण के महत्व पर चर्चा करते हुए जल आंदोलन को जन आंदोलन बनाने का संदेश दिया गया। उपस्थित ग्रामीणजनों एवं समिति सदस्यों ने जल स्रोतों के संरक्षण, स्वच्छता एवं वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने हेतु सामूहिक रूप से पानी बचाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर ग्राम के वरिष्ठजन, समिति सदस्य एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
ति खेड़ी राजपुरा द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आज गंगा दशहरा के पावन अवसर पर भगवान शिव मंदिर में जल अभिषेक, आरती एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान जल संरक्षण के महत्व पर चर्चा करते हुए जल आंदोलन को जन आंदोलन बनाने का संदेश दिया गया। उपस्थित ग्रामीणजनों एवं समिति सदस्यों ने जल स्रोतों के संरक्षण, स्वच्छता एवं वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने हेतु सामूहिक रूप से पानी बचाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर ग्राम के वरिष्ठजन, समिति सदस्य एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।




