
जिला देवास में आबकारी विभाग की विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई
उदयनगर क्षेत्र के पिपरी,राततलाई,पोटला ,किशन गढ़ आदि क्षेत्रों में कार्यवाही
आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत 06 एवं धारा 34(2) के तहत 01 प्रकरण पंजीबद्ध
160 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 1200 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद
जब्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य 152000 रुपये है।
कलेक्टर महोदया देवास नेहा मीना के निर्देशन तथा सहायक आबकारी आयुक्त राकेश कुमार कुर्मी के मार्गदर्शन में आबकारी देवास द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, विक्रय एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।
कलेक्टर महोदया द्वारा गठित आबकारी दलों द्वारा कंट्रोलर दिलीप कनासे के नेतृत्व में देवास उदय नगर क्षेत्र के पिपरी,राता तलाई,किशनगढ़,पोटला आदि गांवो में संदिग्ध स्थानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया गया इस कार्रवाई में कुल 1200 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 160 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद की गई। मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत 06 एवं धारा 34(2) के तहत 01, प्रकरण दर्ज किया गया इस प्रकार कुल 07 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। जब्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 152000 रुपये है।
आज की कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक प्दीपक धुरिया,राजारामरायकवार , आबकारी मुख्य आरक्षक अरविंद जिनवाल,विकास गौतम आरक्षक भगत परते सम्मिलित रहे।
जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग की सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।




