देवास

देवास न्यायालय परिसर में विद्युत संरक्षण जागरूकता अभियान का शुभारंभ

देवास न्यायालय परिसर में विद्युत संरक्षण जागरूकता अभियान का शुभारंभ
देवास जिला न्यायालय परिसर में शनिवार को एक विशेष विद्युत संरक्षण जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें न्यायालय के समस्त न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों, लिपिकों, चपरासियों एवं अधिवक्तागण ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय प्रकाश मिश्र द्वारा की गई।
उन्होंने विद्युत संरक्षण के महत्व को विस्तार से समझाते कहा कि जिस कमरे में कोई उपस्थित न हो, वहाँ का वातानुकूलन यंत्र तत्काल बंद किया जाए। मध्यान्ह भोजन अवकाश के दौरान कक्ष से बाहर जाते समय कम्प्यूटर एवं प्रिंटर अनिवार्य रूप से बंद किए जाएं। अनावश्यक रूप से चलते रहने वाले उपकरण न केवल बिजली की बर्बादी करते हैं, बल्कि उपकरणों की आयु भी घटाते हैं।
कार्यालय में कार्य करते समय भी जब फोटो काॅपी व प्रिन्टर की आवश्यकता हो तभी चालू करें क्योकि फोटो काॅपी व प्रिन्टर अधिक विद्युत खपत करते है। यह सभी का दायित्व है कि जब भी अनावश्यक लाईट,फैन ऑन है तो उसे बंद कर दें किसी और को निर्देश न दें एवं इंतजार न करें कि कोई और आएगा वह स्विच आॅफ करेगा अगर आपको परिसर में अनावश्यक लाईट, फैन आॅन दिख रहे है तो उसे बंद कर दें। अभी आप सभी धीरे – धीरे से इस कार्य को करें घर में भी अनावश्यक टी.वी, लाईट फैन, आॅन है तो उसे बंद करें जिससे कि धीरे – धीरे आपकी आदत बन जाएगी जिससे आप कार्यालय व घर दोनों स्थानों पर विद्युत बचत कर एक विशेष भूमिका निभा सकते है।
विशेष न्यायाधीश विकास शर्मा ने विद्युत बचत के उपायों पर प्रकाश डाला और उपस्थित जनों को दैनिक कार्यशैली में ऊर्जा संरक्षण को सम्मिलित करने हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम में जिला न्यायाधीश अभिषेक गौड़, उमाशंकर अग्रवाल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट भारत सिंह कनेल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रोहित श्रीवास्तव, पूर्णिमा कोठे राजन व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड देवास, कुंवर युवराज सिंह व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड देवास, अभिजीत सिंह, व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड देवास, किरण सिंह, व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खंड देवास, चंद्रा पंवार, व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड देवास न्यायिक अधिकारीगण सहित, न्यायालय स्टाफ एवं अधिवक्तागण उपस्थित रहे। यह अभियान देवास जिला न्यायालय की हरित एवं उत्तरदायी न्यायपालिका की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय पहल है, जो अन्य संस्थाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button