देवास

जिला जेल देवास में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया

जिला जेल देवास में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया देवास राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास अजय प्रकाश मिश्र के मार्गदर्शन में दिनांक 23 मई 2026 को जिला जेल देवास में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गयाI शिविर में प्रधान जिला न्यायाधीश अजय प्रकाश मिश्रा द्वारा बंदियों से चर्चा कि उनके प्रकरण में अधिवक्ता नियुक्त है या नहीं साथ ही उनके प्रकरण की स्थिति की जानकारी उन्हें है या नहीं I उन्होंने बताया कि विधिक सहायता से निशुल्क अधिवक्ता शीघ्र मिल जाता है। जिससे की आपके प्रकरण में अधिवक्ता द्वारा पैरवी करने में विलंब नहीं होता है तथा बंदियों को समझाइश दी कि जेल उनके लिए सजा भुगतने का स्थान नहीं है बल्कि आपके जीवन में नए तरीके से सुधार करने का एक अवसर है I अपनी धैर्य क्षमता बढ़ाए जिससे कि आप अपने गुस्से को नियंत्रण में रख सकते हैं जिससे आप किसी भी बड़े या गंभीर अपराध करने से बचेंगे I रोहित श्रीवास्तव सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने भी उपस्थित बंदियों को निशुल्क विधिक सहायता योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आर्थिक रूप से अक्षम कोई भी व्यक्ति विधिक सहायता प्राप्त करने का अधिकारी होता है I यदि आपके किसी प्रकरण में अधिवक्ता नियुक्त नहीं है तो जेल अधीक्षक जिला जेल देवास के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में आप आवेदन दे सकते हैं I शिविर में प्रधान जिला न्यायाधीश अजय प्रकाश मिश्र द्वारा महिला बंदियों को प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत प्रमाण पत्र प्रदान कर उनकी सराहना की गई Iइस अवसर पर विद्या भूषण प्रसाद जेल अधीक्षक जिला जेल देवास सहित जेल स्टाफ एवं बंदी गण उपस्थित रहे I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button