देवास

टोंककला पटाखा फैक्ट्री विस्फोट प्रकरण का मुख्य आरोपी मुकेश विज ग्वांग्झू (चीन) से भारत लौटते ही दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ देवास पुलिस द्वारा गिरफ्तार

टोंककला पटाखा फैक्ट्री विस्फोट प्रकरण का मुख्य आरोपी मुकेश विज ग्वांग्झू (चीन) से भारत लौटते ही दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ देवास पुलिस द्वारा गिरफ्तारमाननीय मुख्यमंत्री महोदय मोहन यादव के सख्त निर्देश एवं डीजीपी महोदय कैलाश मकवाना के मार्गदर्शन में देवास पुलिस की बड़ी कार्रवाई टोंककला पटाखा फैक्ट्री विस्फोट प्रकरण में फरार दिल्ली निवासी मुख्य आरोपी मुकेश विज को देवास पुलिस ने नई दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है। आरोपी मुकेश विज चाइना के ग्वांग्झू (Guangzhou) से फ्लाइट द्वारा दिनांक 21 मई को सुबह नई दिल्ली पहुंचा था, जहां पूर्व से अलर्ट देवास पुलिस की विशेष टीम ने एयरपोर्ट पर उसे गिरफ्तार कर लिया।आरोपी की गिरफ्तारी हेतु देवास पुलिस द्वारा सम्पूर्ण देश में “लुक आउट सर्कुलर (LOC)” जारी कराया गया था, जिसके आधार पर एयरपोर्ट पर उसकी पहचान एवं रोकथाम संभव हो सकी ⁠एक अन्य फरार आरोपी महेश चौहान निवासी उत्तराखंड को भी दिल्ली से गिरफ्तार किया गया ।एसपी देवास पुनीत गेहलोद ने पेशेवर विवेचना , त्वरित गिरफ्तारी एवं तकनीकी सहयोग के लिए किया था 13 सदस्यीय SIT का गठन ।फरार आरोपियों पर एसपी ने किया था 10-10,000 का इनाम घोषित । प्रकरण में फरार आरोपियों की तलाश हेतु देवास पुलिस की विशेष टीम लगातार दिल्ली सहित विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही थी।घटना के 24 घंटे के भीतर ही कारखाना लाइसेंसी अनिल मालवीय और मुख्य ठेकेदार मोहम्मद अयाज को किया जा चुका था गिरफ्तार ।दो दिन पूर्व ही फैक्ट्री के संयुक्त संचालक कपिल विज को भी दिल्ली से गिरफ्तार किया जा चुका है। अब तक इस प्रकरण में 6 दिन के भीतर मुख्य आरोपी सहित कुल 05 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।एडीजी उज्जैन जोन राकेश गुप्ता एवं डीआईजी उज्जैन रेंज नवनीत भसीन के सतत पर्यवेक्षण में पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद के नेतृत्व में देवास पुलिस द्वारा प्रकरण में पेशेवर विवेचना, वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन एवं फरार आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।देवास पुलिस द्वारा प्रकरण के प्रत्येक पहलू की गंभीरता से जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button