देवास

व्‍यापारी पर फिरोती लेकर हमला करने वाले बदमाशों को देवास पुलिस ने किया गिरफ्तार

व्‍यापारी पर फिरोती लेकर हमला करने वाले बदमाशों को देवास पुलिस ने किया गिरफ्तार
संक्षिप्त विवरण थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत दिनांक 12.05.2026 को उत्तम मेगा मार्ट के सामने अज्ञात कार सवार युवकों ने व्‍यापारी के साथ पुराने लेनदेन की बात को लेकर मारपीट की एवं अपहरण करने की कोशिश की । फरियादी की रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन जिला देवास पर अपराध क्रमांक 240/12.05.2026 धारा 296,115(2),351(3),3(5) बीएनएस इजाफा धारा 62,109(1),140(1) बीएनएस का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक जिला देवास पुनीत गेहलोद द्वारा आरोपियों की धरपकड़ हेतु निर्देशित किया गया । जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक देवास सुमित अग्रवाल, के निर्देशन में टीम गठित की गई । टीम द्वारा क्षेत्र में सतत् भ्रमण कर आसूचना संकलित की गई । टीम द्वारा विश्‍वसनीय मुखबिर एवं तकनीकी साक्ष्यो के आधार पर आरोपी 01.राज पिता देवीप्रसाद मिश्रा उम्र 31 साल निवासी 281 गंगानगर कोटरा सुल्तानाबाद थाना कमलानगर भोपाल 02.सृजन पिता शिवशंकर विश्वकर्मा उम्र 27 साल निवासी 120 बापूनगर नेहरु नगर कोटरा सुल्तानाबाद भोपाल 03.राजवीर उर्फ चंद्रकांत उर्फ नाना पिता उमेश सोलंकी उम्र 30 साल निवासी वार्ङ क्र.1 बावङी चौराहा बागली देवास हाल नेहरु नगर ङी सेक्टर हाउस नं. 546 भोपाल 04.अपूर्व शर्मा पिता राजेंद्र शर्मा उम्र 35 साल निवासी त्रिलोक नगर देवास 05. राहुल पिता शंकरलाल बाघेला उम्र 31 साल निवासी मेंढकीचक देवास को गिरफ्तार किया किया गया । आरोपियो द्वारा पूछताछ मे बताया गया कि फरार आरोपी राहुल पंवार की फरियादी से पुरानी रंजिश थी जिस वजह से उक्त घटना को अंजाम दिया गया । उक्त आरोपियो के गिरफ्तार कर आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
जप्त मश्रुका
01.स्विफ्ट कार क्र.एमपी 04 ङब्ल्यु सी 8235
02.पल्‍सर मोटर साइकिल
03.02 नग मोबाईल फोन
04.नगदी कुल 5400 रूपये
05.दो ङंङे
सराहनीय कार्य उक्त सराहनीय कार्य में निरीक्षक अमित सोलंकी थाना प्रभारी सिविल लाईन,उनि संजय सौराष्‍ट्रीय, प्रआर पवन पटेल,राजू कतरोलिया,आर अरूण चावड़ा,हितेश कुशवाह,थाना कोतवाली से प्रआर सुनील देथलिया,आर सुजीत चौधरी,थाना नाहर दरवाजा से आर नवदीप महाजन,थाना ओ.क्षेत्र से प्रआर शैलेंद्र राणा, सायबर सेल देवास से प्रआर शिवप्रताप सिंह सेंगर,सचिन चौहान की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button