देवास

उप मुख्‍यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा टोंककला स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुई घटना का जायजा लेने

उप मुख्‍यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा टोंककला स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुई घटना का जायजा लेने घटना स्थल पहुंचेप्रभारी मंत्री देवड़ा ने जिला अस्‍पताल देवास एवं अमलतास अस्‍पताल उपचाराधीन श्रमिकों का हाल जाना देवास प्रदेश के उप मुख्‍यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा जिले में टोंककला स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुई घटना को लेकर घटना स्थल पर पहुंचे। इस दौरान उन्‍होंने घटना स्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि घटना की मजिस्ट्रियल जांच की जायेगी। जांच में जो भी दोषी पाया जायेगा उन सभी पर कार्यवाही की जायेगी। उप मुख्‍यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा टोंककला में स्थित पटाखा फैक्ट्री में विस्‍फोट की घटना में घायल श्रमिकों को देखने जिला अस्‍पताल देवास एवं अमलतास अस्‍पताल पहुंचे। प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने वहां उपचाराधीन श्रमिकों का हाल जाना। उन्होंने घायलों को आश्वस्त किया कि संकट की इस घड़ी में सरकार आपके साथ है, प्रत्येक पीड़ित को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने डॉक्‍टरों से इलाज की जानकारी प्राप्त कर उपचार में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने और सभी दवाइयां व सुविधाएं नि:शुल्‍क उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। इसके पहले प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने इंदौर में महाराजा यशवंतराव (एमवाय) अस्पताल एवं चोइथराम अस्‍पताल में पहुंचे और देवास से रेफर किए गए घायल श्रमिकों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान सोनकच्‍छ विधायक डॉ. राजेश सोनकर, हाटपीपल्‍या विधायक मनोज चौधरी, रायसिंह सैंधव सहित अन्‍य जनप्रतिनिधि कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह, पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद सहित अन्‍य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button