देवास

3 माँह से पानी छोड़ना बंद हो गया है जिससे वन्यप्राणी एवं कृषकों को पानी उपलब्ध नहीं हो रहा

नगर के समीप सबलगढ़ गाँव में उक्त योजना पंप स्टेशन है, ओर एक मुहाडा घाट पर है, दोनों स्थानों पर,1 प्वाइंट सबलगढ़ नाले एवं लोहाड नदी में छोड़ा गया था जिसमें 2 वर्ष से पानी आ रहा था, जिसमें जंगल के जीव, आसपास के गाँव के पालतू पशु अपनी प्यास बुझाते है,आसपास के 5से 6 गांव के लोग, थोड़ी बहुत सिंचाई करके अपना जीवन यापन करते रहे है विगत 3 माँह से दोनों जगह पानी छोड़ना बंद हो गया है जिससे वन्यप्राणी एवं कृषकों को पानी उपलब्ध नहीं हो रहा है उक्त योजना से पुनः जलप्रदाय करने हेतु आज देवास कलेक्टर को सीतावन उत्थान सेवा समिति एवं ग्रामीणों ने आवेदन पत्र दिया, साथ ही क्षेत्र में जलस्तर नीचे जाने से तहसील मुख्यालय उदयनगर इमलीपुरा रामपुरा में भी जल संकट आने लगा है इसको देखते हुवे सबलगढ़ स्टेशन से पेयजल हेतु पाइप लाइन स्वीकृत करने की माँग की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button