जनसुनवाई में कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने नागरिकों की समस्याएं सुन अधिकारियों को निराकरण के दिये निर्देश

जनसुनवाई में कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने नागरिकों की समस्याएं सुन अधिकारियों को निराकरण के दिये निर्देश
देवास, जिला मुख्यालय पर मंगलवार को कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने जनसुनवाई में आये आवेदकों की समस्याएं सुनी। जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कलेक्टर सिंह ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर संजीव जैन, संयुक्त कलेक्टर अंशु जावला सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे।
प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया जाये
जनसुनवाई में आवेदक कैलाश पिता रामचन्द्र ने निवासी बारोली ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर सिंह ने संबंधित अधिकारी को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।
वृद्धा पेंशन दिलाई जाए
जनसुनवाई में आवेदक नगजीराम निवासी नान्देल ने वृद्धा पेंशन दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर सिंह ने संबंधित अधिकारी को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।
मुख्यमंत्री भू-स्वामित्व योजना अंतर्गत मकान का पट्टा दिलाया जाये
जनसुनवाई में आवेदक गोवर्धनसिंह निवासी खरपड़ी ने मुख्यमंत्री भू-स्वामित्व योजना अंतर्गत मकान का पट्टा दिलाये जाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर सिंह ने संबंधित अधिकारी को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।
कृषि भूमि के राजस्व रिकॉर्ड में सुधार कराया जाये
जनसुनवाई में आवेदक राकेश पिता रामचन्द्र निवासी बारोड पिपल्या ने कृषि भूमि के राजस्व रिकॉर्ड में सुधार कराने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारी को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।
ये आवेदन भी हुए प्राप्त
जनसुनवाई में प्रधानमंत्री आवास योजना, जमीन के सीमाकंन, बिजली बिल कम कराने, बीपीएल सूची में नाम जुड़वाने, नामाकंन, बंटवारा, रास्ते पर से अतिक्रमण हटवाने, नालियों की साफ-सफाई करने सहित अन्य आवेदन पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को जांच कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।




