ग्राम बांगर थाना बैंक नोट प्रेस में सीएसपी देवास एवं थाना प्रभारी बीएनपी ने ली चौपाल
ग्राम बांगर थाना बैंक नोट प्रेस में सीएसपी देवास एवं थाना प्रभारी बीएनपी ने ली चौपाल
थाना बैंक नोट प्रेस क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बांगर एवं ग्राम पटलावदा में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्रम” एवं जन जागरूकता अभियान के तहत नगर पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल एवं थाना प्रभारी द्वारा जन चौपाल आयोजित की गई। कार्यक्रम में थाना स्टाफ भी उपस्थित रहे
जन चौपाल के दौरान ग्रामवासियों से जन संवाद कर उनकी समस्याएं एवं सुझाव सुने गए तथा आमजन को कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। ऑपरेशन त्रिनेत्रम के अंतर्गत नागरिकों को अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने हेतु प्रेरित किया गया।
इसके अतिरिक्त साइबर फ्रॉड से बचाव, यातायात नियमों का पालन, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं हेलमेट पहनने के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को हेलमेट वितरण भी किए गए।
अधिकारियों द्वारा दुर्घटना संभावित/घटना स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। जन चौपाल में लगभग 50-60 नागरिक उपस्थित रहे।
जन चौपाल का उद्देश्य पुलिस एवं आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा क्षेत्र में सुरक्षा एवं जन जागरूकता बढ़ाना रहा।



