ऑपरेशन मुस्कान के तहत देवास पुलिस की प्रभावी कार्यवाही ।

ऑपरेशन मुस्कान” के तहत देवास पुलिस की प्रभावी कार्यवाही ।पुलिस चौकी टोंककला थाना टोंकखुर्द पुलिस द्वारा 06 दिवस में अपहृत नाबालिग बालिका को सकुशल ढूंढकर परिजनों के चेहरों पर लौटाई मुस्कानऑपरेशन मुस्कान के तहत देवास पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के द्वारा समस्त थानो को लंबे समय से अपहृत नाबालिग बालक/बालिका को मिशन स्तर पर कर्तव्यरीन रहकर ढूढने हेतु निर्देशित किया है । इसी क्रम में थाना टोंकखुर्द के अपराध क्रमांक 163/2026 धारा 137(2) BNS की नाबालिग बालिका विगत 06 दिवस से लापता थी । जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन मे अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सोनकच्छ दीपा मांडवे के निर्देशन मे थाना प्रभारी टोंकखुर्द परिवीक्षाधीन भा.पु.से. आलोक कुमार वर्मा एवं चौकी प्रभारी टोंककला रमनदीप हुंदल के नेतृत्व मे पुलिस टीम लगातार मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यो के आधार पर कर्तव्यरथ थी। पुलिस को अहम सूचना प्राप्त हुई कि उक्त नाबालिग बालिका को देवास में देखा गया है । जिस पर तत्काल पुलिस के द्वारा विशेष टीम को रवाना किया गया है। उक्त टीम के द्वारा नाबालिग बालिका को दिनांक 08.05.2026 को देवास से सकुशल ढूंढकर परिजनों के सुपुर्द किया गया। प्रकरण मे नाबालिग बालिका द्वारा दिये गये पुलिस कथन एवं माननीय न्यायालय के समक्ष बतलाये गये साक्ष्यो के आधार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । पुलिस कप्तान देवास पुनीत गेहलोद के अनुसार इस वर्ष 2026 में देवास पुलिस द्वारा कुल 126 अपहृत नाबालिग बालक/बालिकाओं के अपराध पंजीबद्ध किये जाकर उनमें से कुल 113 बालक/बालिकाओं को दस्तयाब किया गया ।



