हरियाणा की मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को थाना बरोठा पुलिस ने सकुशल परिवार से मिलवाया

दिनांक 06.10.2025 को डायल 112 पर सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला संदिग्ध अवस्था में इधर-उधर घूम रही है । तत्काल कार्यवाही करते हुए डायल 112 टीम द्वारा उक्त महिला को थाना बरोठा लाया गया । थाने में तैनात उप निरीक्षक कविता माले एवं महिला आरक्षक देवप्रभा तिवारी द्वारा मानवीय संवेदनशीलता के साथ महिला से संवाद स्थापित कर उसकी पहचान करने का प्रयास किया गया । पूछताछ के दौरान महिला द्वारा बताये गये नाम पते के आधार पर उनकी पहचान कर उनके परिवारजनों के बारे में जानकारी निकाली गई । महिला की मानसिक स्थिति को देखते हुए, उसका प्राथमिक चिकित्सीय परीक्षण कराया गया और रात्रि अधिक होने के कारण उसे वन स्टॉप सेंटर में सुरक्षित रूप से दाखिल कराया गया । इसके बाद उप निरीक्षक कविता माले द्वारा महिला के पुत्र रवि शर्मा को फोन के माध्यम से सूचित किया गया । परिवार से संपर्क बनाए रखते हुए महिला को वन स्टॉप सेंटर में पूरी देखरेख के साथ रखा गया ।
आज दिनांक 12.10.2025 को महिला के पुत्र रवि शर्मा थाना बरोठा पहुँचे और सभी औपचारिकताओं के उपरांत कुसुम शर्मा को सकुशल और स्वस्थ अवस्था में उनके सुपुर्द किया गया ।
सराहनीय योगदान उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी बरोठा निरीक्षक अजय सिंह गुर्जर,उप निरीक्षक कविता माले,महिला आरक्षक देवप्रभा तिवारी,आरक्षक संजय,विजेन्द्र सिसौदिया की सराहनीय भूमिका रही ।




