टीम भगत सिंह ब्लड फाउंडेशन का सम्मान समारोह संपन्न

देवास। टीम भगत सिंह ब्लड फाउंडेशन देवास द्वारा शहर के होटल रामाश्रय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी थे।






उनके साथ हाटपीपल्या विधायक मनोज चौधरी, आष्टा विधायक गोपाल इंजीनियर, जिला पंचायत अध्यक्ष लीला अटरिया, अमलतास हॉस्पिटल के कुलपति डॉ. शरदचन्द्र वानखेडे, डॉ. अभिजीत तायडे (डायरेक्टर, अमलतास हॉस्पिटल), शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम, तथा वरिष्ठ भाजपा नेता शिवा पहलवान चौधरी समाजसेवी भीम धारू विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर आयएनटीयूसी जिला अध्यक्ष महेश राजपूत, फाउंडेशन के संस्थापक राहुल चौहान, अध्यक्ष राहुल बागड़िया, रामचंद्र गुर्जर, निशा यादव, सुहानी परमार, योगेंद्र बागड़िया, फौजी रितेश गोठवाल, जितेंद्र माली, जयंत सिसोदिया, राहुलसिंह बागडिया, सोनू धनगया, आयरन रालोती, बलवान सिंह बागडिया, अमर बागडिया, सोनू मथानिया, संदीप माली, रवि परमार, समीर पठान, शाहरुख, रिजु लाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
अतिथियों ने टीम भगत सिंह ब्लड फाउंडेशन देवास द्वारा किए जा रहे जनसेवा और रक्तदान के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज की सच्ची सेवा रक्तदान जैसे नेक कार्यों से ही संभव है। टीम के संस्थापक ने जानकारी दी कि फाउंडेशन के लगभग 400 से 500 सदस्य निरंतर रक्तदान की सेवा में सक्रिय रहते हैं। देवास, उज्जैन और इंदौर क्षेत्रों में जब भी किसी मरीज को रक्त की आवश्यकता होती है, यह टीम तुरंत सहायता के लिए आगे आती है। कार्यक्रम का संचालन महेश राजपूत ने किया एवं आभार अध्यक्ष राहुल बागडिया ने माना।




