ऑपरेशन प्रहार के तहत देवास पुलिस की बड़ी कार्यवाही

युवा पीढ़ी को बरबाद कर रहे नशे के सौदागरों के विरुद्ध देवास पुलिस की कार्यवाही ।
03 थाना टीमों ने दबिश देकर किया अवैध मादक पदार्थ की तस्करी का खुलासा ।
कुल 10.4 कि.ग्राम गांजा कीमती 3,14,430/- का मश्रुका जप्त,05 आरोपी गिरफ्तार की ।
01 दो पहिया वाहन (मोटरसाईकल) कीमत लगभग 50,000/- रूपये की जप्त ।
माननीय मुख्यमंत्री महोदय मध्यप्रदेश मोहन यादव की मंशानुरूप डीजीपी महोदय मध्यप्रदेश कैलाश मकवाना द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु प्रदेश स्तरीय अभियान प्रारंभ किया गया है । इस हेतु एडीजी उज्जैन जोन उमेश जोगा एवं डीआईजी उज्जैन रेंज नवनीत भसीन द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त समस्त अपराधियों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही के संबंध में समस्त जिलो को निर्देशित किया गया था ।
उक्त अनुक्रम में ज़िला देवास में पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के द्वारा “ऑपरेशन प्रहार की शुरुआत की गई , जिसके तहत लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त कुख्यात अपराधियों की जानकारी प्राप्त कर दिनांक 15 नवंबर से लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है ।
इसी अनुक्रम मे मुखबीर द्वारा सूचना मिली कि थाने खातेगांव क्षेत्र में कुछ व्यक्तियों द्वारा मादक पदार्थ की तस्करी की जाती है । जिस पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सौम्या जैन के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कन्नौद आदित्य तिवारी के निर्देशन मे थाना प्रभारी खातेगांव विक्रांत झांझोट के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया ।
मुखबीर सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी कैलाश शर्मा पिता शांताराम उम्र 57 वर्ष निवासी राम मंदिर के पास खातेगांव,अमित शर्मा पिता कैलाश शर्मा उम्र 28 वर्ष निवासी राम मंदिर के पास खातेगांव को राम मंदिर खातेगांव के पास स्थित माँ दयालु बैग की दुकान से पकड़ा जिनसे पूछताछ करते उन्होने बताया कि उनके द्वारा कांटाफोड़ मे भी तस्करी की जाती है जिस में जानकारी एकत्रित कर कांटाफोड़ मे दबिश देकर आरोपी मोहन पिता रघुनाथ भवेल उम्र 40 साल निवासी गोदान पठार को पकड़ा जिससे पूछताछ की गई ।



खातेगांव के अपराध के आरोपी से पूछताछ से ज्ञात हुआ कि एक व्यक्ति मोटर साइकिल द्वारा खरगोन से खातेगांव अवैध मादक पदार्थ तस्करों करने आ रहा है।सूचना पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु थाना प्रभारी सतवास के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी करम सिंह पिता मंशाराम बारेला उम्र 38 साल निवासी भुलवानिया जिला खरगोन,गितेन्द्र पिता सीताराम उम्र 22 साल निवासी काबरी जिला खरगोन को घेराबंदी कर पकड़ा गया । उक्त आरोपियों के विरुद्ध थाना खातेगांव मे अपराध क्रमांक 796/2025 धारा 8/20 NDPS Act,थाना कांटाफोड़ मे 328/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट एवं थाना सतवास में 381/2025 धारा 8/20 NDPS Act का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । उक्त आरोपियों के कब्जे से कुल 10.4 कि.ग्राम गांजा कीमती 3,14,430/- एवं 01 मोटरसाईकल कीमती 50,000/- कुल 3,64,430/- का मश्रुका जप्त किया गया ।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
01. कैलाश शर्मा पिता शांताराम उम्र 57 वर्ष निवासी राम मंदिर के पास खातेगांव
02. अमित शर्मा पिता कैलाश शर्मा उम्र 28 वर्ष निवासी राम मंदिर के पास खातेगांव
03. मोहन पिता रघुनाथ भवेल उम्र 40 साल निवासी गोदान पठार
04. करम सिंह पिता मंशाराम बारेला उम्र 38 साल निवासी भुलवानिया जिला खरगोन
05. गितेन्द्र पिता सीताराम उम्र 22 साल निवासी काबरी भगवानपुरा जिला खरगोन
जप्त मश्रुका 10.4 किलोग्राम गांजा कीमती 3,14,430/- एवं 01 दो पहिया वाहन कीमती 50,000/- रुपये कुल 3,64,430/- का मश्रुका जप्त ।
सराहनीय कार्य उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी सतवास मनोज कुमार सिंह,थाना प्रभारी कांटाफोड़ सुरेखा निमोदा,थाना प्रभारी खातेगांव विक्रांत झाँझोट,थाना सतवास टीम से उप निरीक्षक विजय जाट, प्रआर विजय भंवर,आर गणेश रावत,आर घनश्याम,आर शुभम,आर अनिल,थाना कांटाफोड़ की टीम से उनि अजय डोड,उनि विनय बघेल,प्रआर रामबीर सोलंकी, प्रआर यतीश तिवारी, आर संजय राजावत,सैनिक खूबी राम,थाना खातेगांव की टीम से उनि रमेश पचलानिया,सउनि जगन्नाथ चौड़े, प्रआर रविन्द्र तोमर,आर नीतेश गौर,आर योगेन्द्र पटेल की सराहनीय भूमिका रही ।




