देवास

थाना बैंक नोट प्रेस द्वारा लूट के खूखार आरोपी 24 घण्टे में देवास पुलिस की गिरफ्त में

सूनसान हाईवे रोड को बनाया निशाना, फरियादी को अकेला पाकर दिया लूट को अंजाम

    संक्षिप्त विवरण थाना बैंक नोट प्रेस पर सूचना प्राप्त हुई कि फरियादी के साथ दो अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा मक्सी रोड पर चाकू की नोक पर मारपीट कर लूट की घटना कारित की है । सूचना पर थाना बीएनपी देवास पर अपराध क्रमांक 897/2025 धारा 309(6),3(5) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक देवास  पुनीत गेहलोद द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था । जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(शहर)  जयवीरसिंह भदौरिया के मार्गदर्शन मे उप पुलिस अधीक्षक (एल/आर)  संजय शर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी बैंक नोट प्रेस  अमित सोलंकी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई । पुलिस टीम मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्‍यों के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रत्‍यनशील थी । टीम द्वारा आरोपियों की तलाश पतारसी के दौरान संभावित स्थानो पर तलाश किया, लगातार तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से दिनांक 22.09.2025 को आरोपीगण 01. दिनेश पिता गोमला वास्केल उम्र 29 साल निवासी ग्राम सोयला थाना गंधवानी जिला धार 02.सुरु उर्फ सुरेश उर्फ सुरपाल पिता विरोद चौहान निवासी ग्राम जामला थाना बाघ जिला धार को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जावेगा ।उक्त दोनो आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के होकर लगातार संपत्ती संबंधित अपराधो में संलिप्त होकर खूखार प्रवृति के साथ अपराध को अंजाम देते हुए आ रहे जिनके विरूद्ध मध्य प्रदेश के कई थानो पर अपराध दर्ज है ।

    सराहनिय भुमिका उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी बैंक नोट प्रेस निरीक्षक अमित सोलंकी, उनि गोपाल चौधरी,आर संदीप यादव,दीपेन्द्र शर्मा,विनायक,दीपक वर्मा,प्रआर सचीन,शिवप्रताप सिंह(सायबर सेल) की सराहनीय भुमिका रही ।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button