Uncategorizedदेवास
शहर की सुन्दरता मे बाधक बन रहे फ्लेक्स, बैनर्स को निगम की टीम ने हटाया

शहर की सुन्दरता मे बाधक बन रहे फ्लेक्स, बैनर्स को निगम की टीम ने हटाया
देवास। नगर निगम आयुक्त दलीप कुमार के निर्देश पर शहर की सुन्दरता मे बाधक बन रहे पोस्टर्स, बैनर्स को हटाने की कार्यवाही नगर निगम की गैंग द्वारा की गई।



निगम स्वच्छता निरीक्षक हेमन्त उबनारे के द्वारा बताया गया कि शहर के प्रमुख मार्ग मे उजजैन रोड पेट्रोल पम्प चौराहे से उज्जैन रोड ब्रिज तक एवं रामनगर फ्लाई ओव्हर ब्रिज से एबी रोड से कलेक्टर कार्यालय, भोपाल बायपास तक लगभग 5 सौ छोटे बडे फ्लेक्स, बैनर्स निकालने की कार्यवाही की गई।




