देवास

बस संचालक ने लौटाए यात्री के 2 लाख रुपए, पेश की ईमानदारी की मिसाल।

बस संचालक ने लौटाए यात्री के 2 लाख रुपए, पेश की ईमानदारी की मिसाल
देवास। आज के दौर में जब गुम हुई चीजें लौटने की उम्मीद कम ही रहती है, वहीं देवास में एक बस संचालक ने अपनी ईमानदारी से समाज के सामने मिसाल पेश की है। मक्सी निवासी दिनेश पाटीदार मक्सी से देवास आए थे। यात्रा के दौरान उनका रुपए से भरा बैग बस में ही छूट गया। बैग में करीब 2 लाख रुपए नकद थे। देवास पहुंचने के बाद जब उन्हें बैग गायब होने का अहसास हुआ तो उन्होंने काफी खोजबीन की, लेकिन बैग नहीं मिला। इसके बाद अन्य बस ड्राइवरों की मदद से उन्हें आनंद बस के संचालक आसिफ शाह का संपर्क नंबर मिला। दिनेश पाटीदार ने जब आसिफ शाह से बात की तो उन्होंने तुरंत बैग मिलने की पुष्टि की और बिना किसी लालच या शर्त के बैग सहित पूरे रुपए पुलिस के सहयोग से वापस लौटा दिए। दिनेश पाटीदार और उनके परिजनों ने इस ईमानदारी और नेकदिली के लिए आसिफ शाह का आभार व्यक्त किया। वहीं, स्थानीय लोगों ने भी इस घटना को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया और कहा कि आसिफ शाह जैसे लोग ही विश्वास और मानवता को जिंदा रखते हैं। यह घटना साबित करती है कि ईमानदारी आज भी जिंदा है और समाज में ऐसे उदाहरण विश्वास बढ़ाने का काम करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button