प्रशासनिक

कलेक्टर  नेहा मीना ने सोनकच्छ स्थित दी’जैन फूड प्रोडक्ट इकाई का किया अवलोकन, युवा उद्यमी  करनावट के प्रयासों की सराहना की

कलेक्टर  नेहा मीना ने सोनकच्छ स्थित दी’जैन फूड प्रोडक्ट इकाई का किया अवलोकन, युवा उद्यमी  करनावट के प्रयासों की सराहना की
पीएमएफएमई योजना के तहत 18 लाख रुपये के ऋण एवं 6.50 लाख रुपये की सब्सिडी से स्थापित की बेकरी उत्पाद इकाई
प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना युवाओं को स्वरोजगार एवं उद्यम स्थापना के लिए प्रोत्साहित कर रही है। इसी योजना का लाभ लेकर सोनकच्छ के युवा उद्यमी  मिहिर करनावट ने खाद्य प्रसंस्करण इकाई स्थापित कर आत्मनिर्भरता की दिशा में सफल कदम बढ़ाया है। कलेक्टर  नेहा मीना ने  मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान शिविर से पूर्व सोनकच्छ में पीएमएफएमई योजना अंतर्गत स्थापित दी’जैन फूड प्रोडक्ट इकाई का अवलोकन किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने युवा उद्यमी  मिहिर करनावट से आत्मीय चर्चा कर योजना की जानकारी मिलने के स्रोत, प्राप्त वित्तीय सहायता, कच्चे माल की उपलब्धता, मार्केटिंग तथा इकाई के दैनिक संचालन के संबंध में विस्तार से जानकारी ली।
उद्यमी  मिहिर करनावट ने बताया कि उन्हें पीएमएफएमई योजना के अंतर्गत 18 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ है, जिस पर शासन की ओर से 6 लाख 50 हजार रुपये की सब्सिडी का लाभ प्राप्त हुआ है। उन्होंने इकाई में स्थापित आधुनिक मशीनों एवं उत्पादन प्रक्रिया का प्रदर्शन करते हुए बताया कि यहां केक, प्रीमिक्स सहित विभिन्न प्रकार के गुणवत्तापूर्ण बेकरी उत्पाद तैयार किए जाते हैं। कलेक्टर  मीना ने इकाई में संचालित उत्पादन गतिविधियों और स्वच्छता मानकों का बारीकी से अवलोकन किया तथा युवा उद्यमी के नवाचार और प्रयासों की सराहना की। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले के अन्य युवाओं को भी इस योजना से जोड़कर स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button