प्रशासनिक

देवास के बागली से इंदौर आए दो व्यक्ति, कार में मिले 80 लाख रुपये! जमीन के पैसों का दावा, पुलिस ने नकदी जब्त की

देवास के बागली से इंदौर आए दो व्यक्ति, कार में मिले 80 लाख रुपये! जमीन के पैसों का दावा, पुलिस ने नकदी जब्त की
देवास के बागली से इंदौर आए दो व्यक्तियों की कार में आखिर ऐसा क्या मिला कि पुलिस को 80 लाख रुपये जब्त करने पड़े? मामला इंदौर के थाना कनाड़िया क्षेत्र का है।
11 नवंबर को टीपीएस-05 मेन रोड पर फीनिक्स मॉल के पीछे खाली मैदान में पुलिस ने वैगनआर कार क्रमांक MP 09 ZE 5088 की जांच की। कार में 52 वर्षीय तिलोक गामी और 44 वर्षीय मनोज गामी मिले। दोनों बरखेड़ा सोमा, थाना बागली, जिला देवास के निवासी हैं।
तलाशी में 80 लाख रुपये मिले। इनमें 500 के नोटों में 75 लाख, 200 के नोटों में 2 लाख और 100 के नोटों में 3 लाख रुपये थे।
दोनों ने रकम जमीन की बिक्री की बताई और बिचौली निवासी सुरेश पटेल से लाना बताया, लेकिन मौके पर कोई दस्तावेज नहीं मिला।
कनाड़िया पुलिस ने पूरी रकम जब्त कर आयकर विभाग को सूचना दे दी है।
अब बड़ा सवाल है 80 लाख रुपये का असली स्रोत क्या है? जमीन की बिक्री का दावा जांच में कितना सही निकलता है?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button