राष्ट्रीय खेल दिवस पर जिला स्तरीय इंटर स्कूल बॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन,

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जिला स्तरीय इंटर स्कूल बॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) रहे मुख्य अतिथी को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आज देवास में जिला स्तरीय इंटर स्कूल बॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन भोपाल चौराहे स्थित तुकोजीराव पंवार स्टेडियम में संपन्न हुआ,जिसमें जिले के विभिन्न ब्लॉक स्तर की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रतियोगिता की अध्यक्षता विधायक प्रतिनिधि श्री भारत चौधरी ने की। उन्होंने प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दीं और युवाओं को खेलों के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी।



कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जयवीर सिंह भदौरिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेलों की भूमिका को जीवन में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास के विकास से जोड़ा। इस अवसर पर हॉकी के प्रतिभावान खिलाड़ियों को हॉकी स्टिक एवं कीट (किट) वितरित किए गए, ताकि वे आगे बेहतर प्रदर्शन कर सकें और जिले तथा प्रदेश का नाम रोशन करें।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया, जिससे दर्शकगण अत्यंत प्रभावित हुए। आयोजन के समापन पर विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
यह आयोजन न केवल मेजर ध्यानचंद जी को श्रद्धांजलि थी, बल्कि जिले में खेल संस्कृति को प्रोत्साहन देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी सिद्ध हुआ।




