देवास

शहर की शांति व्यवस्था हेतु न्यायालय परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों की गहन चैकिंग


शहर की शांति व्यवस्था हेतु न्यायालय परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों की गहन चैकिंग – E-Rakshak सिस्टम से अपराधियों की पहचान का प्रयास
पुलिस अधीक्षक देवास  पुनीत गेहलोद द्वारा शहर में कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के उद्देश्य से जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सतत पेट्रोलिंग, संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान एवं सुरक्षा व्यवस्था की प्रभावी निगरानी हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में आज दिनांक 22.08.2025 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर)  जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक देवास  सुमित अग्रवाल के निर्देशन में थाना सिविल लाइन प्रभारी  हितेश पाटिल द्वारा पुलिस बल के साथ न्यायालय परिसर में तैनात पुलिस गार्ड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान न्यायालय परिसर में नियुक्त समस्त पुलिसकर्मी उपस्थित पाए गए तथा उनके कर्तव्यों के निर्वहन की स्थिति की समीक्षा की गई।

इसके अतिरिक्त न्यायालय परिसर में आने-जाने वाले आम नागरिकों, वादकारियों तथा संदिग्ध प्रतीत होने वाले व्यक्तियों से पूछताछ की गई । सुरक्षा की दृष्टि से E-Rakshak Face Recognition System का उपयोग कर संदिग्ध व्यक्तियों के चेहरे स्कैन किए गए, जिससे उनका आपराधिक रिकॉर्ड तत्काल सत्यापित किया जा सका। इस तकनीक के माध्यम से कई पुराने अपराधियों की जानकारी की पुष्टि की गई।
उक्त कार्यवाही का मुख्य उद्देश्य न्यायालय जैसे संवेदनशील परिसर की सुरक्षा को सुदृढ़ करना, किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को समय रहते रोकना एवं आमजन में सुरक्षा की भावना को और मजबूत करना है।
पुलिस अधीक्षक देवास ने जिलेवासियों से अपील की है कि यदि कोई संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति दिखाई दे, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। देवास पुलिस आमजन की सुरक्षा हेतु पूर्णत: प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button