शासकीय विद्यालय जनोली खुर्द में यूनिफार्म वितरण सम्पन्न।

शासकीय विद्यालय जनोली खुर्द में यूनिफार्म वितरण सम्पन्न।
शासकीय माध्यमिक विद्यालय जनोली खुर्द शाला प्रबन्धन समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य विजेन्द्र जी पटेल गोरवा, ग्राम पंचायत सरपंच जीवनसिंह पटेल, संकुल प्राचार्य कैलाश मालवीय, युवा नेता मनीष पटेल देवली के हाथों से सुंदर आकर्षक यूनिफार्म व आई डी वितरित की गई।जिला पंचायत सदस्य विजेंद्र पटेल ने अपने व्यक्तव्य में कहा कि यह विद्यालय क्षेत्र में श्रेष्ठतम है।



विद्यालय के बाउंड्रीवाल निर्माण एवं इसे और अधिक सर्व सुविधायुक्त बनाने के लिए हम संकल्पबद्ध है।
अतिथियों का स्वागत शिक्षक कान्तिलाल बिलावलिया ने किया संचालन विद्यालय प्रभारी सुरेन्द्र सैंधव ने किया तथा आभार एसएमसी अध्यक्ष जितेन्द्र देथलिया ने माना।
कार्यक्रम में गाँव के अभिभावक,जितेंद्र पटेल,पवन पटेल,जुगल पटेल,नीलेश पटेल,रामबाबू पटेल,विकास पटेल व अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।




