थाना बैंक नोट प्रेस क्षेत्र में आरोपी धीरज ने पुलिस अभिरक्षा से भागने का किया प्रयास, पुलिस ने आत्मरक्षा में की जवाबी कार्यवाही।

अवैध शराब तस्करी रोकने के दौरान शहीद हुए थाना प्रभारी के प्रकरण में वांछित आईसर वाहन ड्राइवर का सह आरोपी धीरज को किया गिरफ्तार
दिनांक 01 एवं 02 नवम्बर की मध्यरात्रि में कर्तव्य निर्वहन के दौरान थाना प्रभारी को वाहन से कुचलने की घटना में संलिप्त आईसर वाहन में चालक के सह आरोपी धीरज को गिरफ्तार किया गया।
थाना बैंक नोट प्रेस क्षेत्र में आरोपी धीरज ने पुलिस अभिरक्षा से भागने का किया प्रयास, पुलिस ने आत्मरक्षा में की जवाबी कार्यवाही।
गिरफ्तार आरोपी धीरज को पुलिस अभिरक्षा में ले जाते समय थाना बैंक नोट प्रेस क्षेत्र में आरोपी द्वारा भागने का प्रयास किया गया। इस दौरान आरोपी ने पुलिसकर्मी से हथियार छीनकर पुलिस पर हमला करने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा चेतावनी देने के बावजूद आरोपी के नहीं रुकने पर पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्यवाही की, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी।
आरोपी धीरज का शॉर्ट एनकाउंटर BNP थाना क्षेत्र में हुआ है।
घायल आरोपी को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय देवास में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।




